फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tajindra pulls train engine after truck, next stop ship

Ambala News: ट्रक के बाद तजिंद्र ने खींचा ट्रेन का इंजन, अगला पड़ाव जहाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tajindra pulls train engine after truck, next stop ship
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। विदेशों में भले ही लोगों को ट्रक व ट्रेन का इंजन व जहाज खींचते देखकर हैरत में पढ़ जाते होंगे, लेकिन अंबाला में भी यह कारनामा छोटे से गांव फतेहगढ़ के जिम ट्रेनर तजिंद्र सिंह ने कर दिखाया है। पहले वह 18 टायर वाले ट्रक को अपनी पीठ से बेल्ट बांधकर खींच चुके हैं। अबकी बार तजिंद्र ने मालगाड़ी का इंजन खींचकर सबको हैरान कर दिया।
टाटा प्रोजेक्ट के सहारे तजिंद्र ने रेलवे से पत्राचार कर कुछ समय की अनुमति ली थी। एक सप्ताह पहले ही राजपुरा में एक पटरी पर 144 टन वजनी मालगाड़ी के इंजन को 12 मीटर तक खींचा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। यही कारण है कि तजिंद्र एक बार फिर सार्वजनिक तौर पर इंजन खींचने के लिए अनुमति लेकर चुनौती पेश करेगा। जिसमें कई बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे। तजिंद्र की मानें तो उसका सपना है कि वह भी विदेशों में जाकर इंडिया की तरफ से इस तरह की होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन कर सके।
विज्ञापन

फतेहगढ़ गांव निवासी तजिंद्र सिंह ने बताया कि वह विदेशों की तरह भारत में भी जहाज खींचकर इस सपने को पूरा करना चाहता है। उससे पहले कई पड़ाव होते हैं जिसमें खुद को साबित करना होता है। ऐसा ही 18 टायर वाला ट्रक व इंजन खींचना था। बाकायदा इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से मुलाकात कर जहाज खींचने की अनुमति के लिए पत्राचार कर चुका है। अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है। उम्मीद है कि वह इंजन खींचने के बाद दोबारा प्रयास करेंगे, ताकि उन्हें यह मौका दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी छेड़ी मुहिम

तजिंद्र गांव में ही जिम कोच हैं और दर्जनों युवाओं को नशे से दूर रहकर फिटनेस यानी जिम जाने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें गुर सिखाते हैं। तजिंद्र ने बताया कि वह अक्सर यू-ट्यूब पर विदेशी पहलवानों की वीडियो देखता था कि वह ट्रक, इंजन व जहाज आदि पीठ पर बेल्ट बांधकर खींच लेते हैं। तभी से उसने भी उसी तरह से तैयारियां शुरू कर दी थी। पहली बार कार, ट्रक और फिर 18 टायर वाला ट्रक खींचा था जो खाली था। उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तजिंद्र ने बताया कि वह दिन में 4 घंटे तक कसरत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed