फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sweeping demonstration by sanitation workers over mothers

Ambala News: मांकों को लेकर सफाई कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sweeping demonstration by sanitation workers over mothers
अंबाला छावनी में झाड़ू उलटा करके बाजारों में प्रदर्शन करते सफाइ कर्मचारी। संवाद
- मुख्य बाजार में सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा और नारेबाजी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को नगर परिषद अंबाला सदर के सैकड़ों कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधान सेवाराम बोहत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्य बाजारों में झाड़ू प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
जिला प्रधान बीरपाल कांगड़ा ने सरकार की नीतियों पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार वर्षों से प्रदेश को स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने तर्क दिया कि जब मौजूदा सरकार 18,000 ग्रुप-डी पदों पर पक्की भर्ती कर सकती है, तो दिन-रात शहर की गंदगी साफ करने वाले इन कर्मचारियों को पक्का करने में देरी क्यों की जा रही है। यूनियन नेताओं ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के पक्ष में फैसला दिया है। इसके बावजूद हरियाणा सरकार चुप्पी साधे बैठी है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग को दिया समर्थन
इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग में चल रही हड़ताल का भी पुरजोर समर्थन किया। प्रदर्शन के अंत में धर्मेंद्र, राजू, विक्रांत, अजित, सचिन, संदीप, रिंकू, प्रदीप, कमल और हरीश सहित कई कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार रखे और एकजुटता का संकल्प लिया।

अंबाला छावनी में झाड़ू उलटा करके बाजारों में प्रदर्शन करते सफाइ कर्मचारी। संवाद

अंबाला छावनी में झाड़ू उलटा करके बाजारों में प्रदर्शन करते सफाइ कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed