फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SVS Bal Bharti School secured first position in Yoga

Ambala News: योग में एसवीएस बाल भारती स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
SVS Bal Bharti School secured first position in Yoga
शहर में आयुवर्ग-14 के बैडमिंटन मुकाबले के दौरान ​खिलाड़ियों से मिलते हुए बीईओ सतबीर सैनी। विभाग
अंबाला सिटी। अंबाला खंड वन के अंतर्गत तुलसी पब्लिक स्कूल में खंड स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस खेल समारोह का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला वन सतबीर सैनी ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता के अंतर्गत एसवीएस बाल भारती स्कूल प्रथम और डीएवी पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में एसए जैन मॉडल स्कूल प्रथम और पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व गुणों को भी विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, चैस, योग आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल साहिल सचदेवा, जिला खेल सचिव लड़के राजिंद्र जिंदू व जिला खेल सचिव लड़कियां राजीव फूल, खंड खेल सचिव अशोक कुमार, रमनजीत सिंह प्राध्यापक मोहित, प्रदीप, नवनीत सिंह तुलसी स्कूल के प्रधानाचार्या रीटा मुंजाल, अनिल कुमार भाटिया, प्रवेश भाटिया, रजनी उपस्थित रहे।

शहर में आयुवर्ग-14 के बैडमिंटन मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों से मिलते हुए बीईओ सतबीर सैनी। विभाग

शहर में आयुवर्ग-14 के बैडमिंटन मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों से मिलते हुए बीईओ सतबीर सैनी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed