फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Suspects are active at UTS counter, they are fleecing workers with money

Ambala News: यूटीएस काउंटर पर संदिग्ध सक्रिय, श्रमिकों से रुपये लेकर हो रहे रफूचक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Suspects are active at UTS counter, they are fleecing workers with money
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का दम भरने वाले एजेंसियां चैन की नींद सो रही हैं और संदिग्ध व शरारती तत्व स्टेशन पर आने वाले श्रमिकों को लगातार निशाना बना रहे हैं। वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी एक युवक ने टिकट दिलवाने के नाम पर श्रमिक से 200 रुपये ऐंठ लिए। श्रमिक को न तो टिकट मिली और न ही पैसे क्योंकि पैसे लेना वाला युवक फरार हो चुका था। ऐसी ही शिकायत यूटीएस काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने विभागीय इंचार्ज से की है।
विज्ञापन



ऐसे की ठगी
यूटीएस काउंटर पर हमेशा जनरल टिकट यात्रियों की भीड़ रहती है, इनमें अधिकांश पंजाब व हिमाचल से आए श्रमिक होते हैं जो टिकट लेने के लिए लाइनों में खड़े हो जाते हैं। ऐसे ही एक श्रमिक को शरारती युवक ने निशाना बनाया और उसे काउंटर के अंदर से टिकट लेकर आने का आश्वासन दिया। श्रमिक ने युवक पर भरोसा करके उसे पैसे दे दिए। युवक ने श्रमिक की आंखों में धूल-झोंकने के लिए यूटीएस काउंटर के पीछे दरवाजे को खोला और अंदर घुस गया लेकिन तुरंत वो पलटा और पैसे लेकर रफू चक्कर हो गया। इस दौरान यूटीएस काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने भी युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया।
विज्ञापन



अगर ऐसा है तो इस मामले की जांच करवा लेते हैं। इस संबंध में आरपीएफ को भी कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे।
- नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed