{"_id":"664a8ee16453976880028646","slug":"surya-will-shine-for-five-days-decision-on-holiday-in-schools-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-123356-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सूरज पांच दिन उगलेगा आग, स्कूलों में छुट्टी का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सूरज पांच दिन उगलेगा आग, स्कूलों में छुट्टी का फैसला आज
विज्ञापन
अंबाला में पड़ रही भीष्ण गर्मी से अपने आप को कुछ इस तरह से बचाते युवक
अंबाला सिटी। पिछले तीन दिनों से सूरज आग उगल रहा है। यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने और हीट वेब के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है यानी पांच दिनों तक ऐसे ही भीषण गर्मी सताएगी।
रविवार को दिन में भी तल्ख गर्मी पड़ी। तीन दिन से दिन का तापमान 43 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है। रविवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। गर्मी की वजह से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने भी स्कूलों में 31 मई तक छुट्टी करने के लिए पत्र जारी किया है। स्कूलों में छुट्टी करने का फैसला डीसी करेंगे। सोमवार को इस पर चर्चा होगी कि जिले के स्कूलों को खोला जाए या छुट्टी की जाए।
दो दिन पहले ही शिक्षा विभाग ने गर्मी को देखते हुए स्कूल खुलने और छुट्टी के समय में बदलाव किया था। वहीं, गर्मी होने से बिजली खपत भी पिछले पांच दिनों में 10 लाख यूनिट प्रतिदिन बढ़कर 80.50 लाख यूनिट प्रतिदिन पर पहुंच गई है। पिछले पांच दिनों की बात करें तो 15 मई से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है।
विज्ञापन
मई में नहीं होती थी इतनी गर्मी
मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अंबाला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते तीन वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है कि मई महीने में लगातार इतनी गर्मी बढ़ गई हो, क्योंकि जब भी गर्मी बढ़ती है तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हो जाती है, मगर इस बार आने वाले पांच दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं बन रही है। इससे अगले पांच दिन तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस बार हीट वेब भी ज्यादा है। जिससे दिन से तापमान 43 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है। यह तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है। गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। लस्सी पिएं, बेल का सरबत पिएं और गर्मी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पीक आवर्स में बाहर न निकलें।
पांच दिन से 40 डिग्री से नीचे नहीं आया तापमान
तारीख अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
15 मई 41.1
16 मई 41.6
17 मई 43.4
18 मई 43.9
19 मई 43.8
बिजली की शिकायतें 300 के पार पहुंची
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है तो बिजली ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड हो रहे हैं। इस वजह से लगातार फ्यूज उड़ने व तार टूटने की शिकायतें निगम के पास पहुंच रही हैं। पहले यह शिकायत कम थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से शिकायतें बढ़ गई हैं। यह शिकायत रोजाना करीब 300 पार हो गई हैं। रविवार शाम को अंबाला सर्कल में बिजली खपत 360 मेगावाट तक पहुंच गई। वहीं, अंबाला सर्कल में करीब 450 फीडर हैं। करीब 4 लाख बिजली कनेक्शन हैं।
बिजली निगम ने नंबर किए जारी
बिजली निगम ने बिजली संबंधित समस्याओं के लिए टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं ताकि बिजली संबंधित समस्या होने पर उपभोक्ता वहां संपर्क कर सकें। उपभोक्ता बिजली संबंधित समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर 1912, 18001801550, वाट्सएप नंबर 98159-61912 जारी किए गए हैं। जिनके माध्यम से कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से संबंधित शिकायत किसी भी समय दर्ज करवा सकते हैं।
क्षेत्रानुसार लोकल शिकायत केंद्र नंबर
अंबाला सर्कल में अंबाला कैंट बिजली सुविधा केंद्र में 93151-18250, 9315118243, 93154-57391, अंबाला शहर बिजली सुविधा केंद्र में 93151-18220, 0171-2540125, 0171-2540126, नारायणगढ़ बिजली सुविधा केंद्र में 93552-20954 नारायणगढ़ टाउन, शहजादपुर बिजली सुविधा केंद्र में 93150-14112 शहजादपुर टाउन में संपर्क कर सकते हैं।
पिछले पांच दिन में बढ़ी 10 लाख यूनिट बिजली खपत
तारीख बिजली खपत लाख यूनिट प्रतिदिन
14 मई 71.76
15 मई 70.31
16 मई 76.41
17 मई 79.09
18 मई 80.25
धूप में बिना कारण बाहर न निकलें : डॉ. हरि
स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुनील हरि ने बताया कि गर्मी को देखते हुए सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई हैं। उनके अनुसार ही अपनी कार्यप्रणाली बनाएं। डॉ. हरि ने बताया कि धूप में बिना कारण बाहर न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। हल्के रंग के कपड़े पहनें। धूप में निकलने से पहले टोपी या फिर कपड़े से सिर को ढककर रखें। अगर हो सके ताे शाम या सुबह के समय में ही अपने काम निपटाएं। उन्होंने बताया कि चक्कर, उल्टी, बेहोशी व अन्य परेशानी होने पर चिकित्सक से उपचार कराएं।
वर्जन
बढ़ती गर्मी को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में छुट्टी को लेकर पत्र जारी किया है। स्कूलों में छुट्टी के लिए फैसला डीसी डॉ. शालीन लेंगे। उनके निर्देशानुसार ही स्कूलों में छुट्टी करने या स्कूल खोलने के लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।