{"_id":"6690894c37d9ea0b1605b0b8","slug":"survey-will-be-done-on-750-acres-of-ambala-cantonment-ambala-news-c-36-1-amb1001-126002-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला छावनी के 750 एकड़ का होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला छावनी के 750 एकड़ का होगा सर्वे
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी के 750 एकड़ का सर्वे होगा। इसमें 32 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। यह प्रस्ताव कॉलोनी के क्षेत्रफल और आबादी के आधार पर तैयार होगा और इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके जल्द ही मुख्यालय भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट में उन कॉलोनियों का भी जिक्र किया जाएगा, जिसमें कुछ खसरे वैधता की सूची में शामिल नहीं किए गए थे। इन कॉलोनियों के वैध होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
जानकारी के अनुसार सरकार के निर्देशानुसार अंबाला छावनी सदर क्षेत्र का जो नक्शा प्राप्त हुआ है, उसमें क्षेत्रफल को दर्शाया गया है। इसमें लाल डोरे की जमीन भी शामिल है। इसके अलावा अविनाश पुरी, खुड्डा खुर्द, समता विहार एक्सटेंशन, ओम नगर, दशमेश नगर, न्यू कॉलोनी करधान, सूर्या कालोनी, डिफेंस कॉलोनी सेक्टर सी, ए और डी के खसरे, विद्या नगर, न्यू चंद्रपुरी सहित कुछ अन्य कॉलोनियां शामिल हैं। इनमें कुछ के खसरे को वैध करने की योजना है तो कुछ के क्षेत्रफल की पैमाइश भी की जाएगी।
सात को मिली मान्यता, 59 लंबित
लोकसभा चुनावों से पहले अंबाला छावनी की सात कॉलोनियों को सरकार ने मान्यता प्रदान की थी। इसमें निर्मल कॉलोनी का 3.89 एकड़ हिस्सा, बब्याल की सतनाम कॉलोनी 8.82 एकड़, करधान व नग्गल के गणेश विहार 10.47 एकड़, मच्छौंडा में न्यू चंद्रपुरी कॉलोनी 9.50 एकड़, कलरेहड़ी व टूंडला की महावीर कॉलोनी 46.20 एकड़, बेगमपुर और नन्हेड़ा की चंद्रपुरी कॉलोनी 50.50 एकड़ और नग्गल क्षेत्र में शक्ति नगर एक्सटेंशन की 5.14 एकड़ में बसी कॉलोनी को मान्यता प्रदान की गई थी जबकि बब्याल की महाराणा प्रताप कॉलोनी और करधान,शाहपुर,घसीटपुर, नन्हेड़ा की सोनिया कॉलोनी को मान्यता प्रदान नहीं की गई थी। इस बार तैयार किए जाने वाले प्रस्ताव में इन कॉलोनियों को भी शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन
नई कॉलोनी में सुविधाएं
बब्याल गांव के वार्ड 4 में निर्मल कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्मित गली और नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड 22 की नई चंद्रपुरी कॉलोनी में गली और नालियां,वार्ड नंबर 2 की नई महावीर कॉलोनी में गली और नालियां, बब्याल वार्ड नंबर 17 की नई गणेश विहार कॉलोनी में गली व नालियां और बब्याल की वार्ड नंबर 13 में नई शक्ति नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में गली व नालियों का निर्माण करवाया जाएगा।
सरकार ने 750 एकड़ जगह के प्रस्ताव को सर्वे के लिए भेजा है। इसके तहत लगभग 32 कॉलोनियां आएंगी। इसमें जो खसरे व पॉकेट छूट गए हैं। उनका सर्वे करवाया जाएगा ताकि अवैध का ठप्पा हटे और वो वैध हों। इससे पहले भी 59 के करीब कॉलोनियों का प्रस्ताव निकाय विभाग के पास लंबित है जोकि जिला योजनाकार के माध्यम से सरकार को भेजा गया था।
राजेश कुमार, सचिव नगर परिषद।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --