फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Survey of 44 colonies coming under municipal corporation area completed

Ambala News: नगर निगम क्षेत्र में आने वाली 44 काॅलोनी का सर्वे पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Survey of 44 colonies coming under municipal corporation area completed
अंबाला सिटी। ड्रोन सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद से नगर निगम अधिकारी क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं। आयुक्त ने 10 दिनों में सर्वे की पूरी रिपोर्ट तैयार करने का लक्ष्य रखा है ताकि जल्दी रिपोर्ट को यूएलबी के पास भेज आगामी कार्रवाई की जा सके। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह के अंत तक व जून माह की शुरुआत तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद एनडीसी को लेकर निगम में आए दिन धक्के खा रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस सर्वे के बाद मुख्य रूप से काली किताब की 44 कॉलोनियों के लोगों को भी राहत मिलने वाली है। जिनका कार्य खसरा नंबर न मिलने के कारण पूरी तरह से रुका हुआ था।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी काम कर रहा है निगम
नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी में हुई गलतियों में सुधार और पुरानी प्रॉपर्टी आईडी व नई आईडी इंटीग्रेशन पर भी कार्य कर रहा है। अगर प्रॉपर्टी आईडी में गलती होती है तो प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य प्रभावित हो जाएगा। अब नई आईडी का निर्माण हुआ है तो ऐसे में पुरानी और नई आईडी को जोड़ना जरुरी है। आने वाले दिनों में नई प्रॉपर्टी आईडी ही भूमि की पहचान बन सकती है। अब केवल पांच हजार आईडी ही इंटीग्रेशन के लिए बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। समय समय पर बैठक लेकर कार्य प्रगति की रिपोर्ट ली जा रही है। वहीं इंटीग्रेशन का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। अब केवल पांच हजार के करीब आईडी ही इंटीग्रेशन के लिए बच चुकी हैं। वह भी जल्द इंटीग्रेट हो जाएंगी।
- अंजू चौधरी, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed