फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sunny day, drizzle expected today

Ambala News: दिन में खिली धूप, आज भी बूंदाबांदी होने के आसार

Sat, 07 Feb 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 07 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sunny day, drizzle expected today
अंबाला-जगाधरी रोड। शाम साढ़े पांच बजे भी ​खिली रही धूप, मौसम साफ रहा। संवाद
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक तेज धूप खिली। जिसस मौसम सुहावना रहा। शाम 5.30 बजे तक भी धूप खिलने से मौसम साफ रहा। धूप खिलने के साथ ही तेज हवा भी चली। इस कारण हल्की ठंडी भी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को बादल छाने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 10 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 7 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने व मध्यम से तेज गति से हवा चलने की संभावना है। 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 9 फरवरी रात्रि व 10 फरवरी को राज्य में आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं हवा व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed