{"_id":"6478f8ec64bf4771cb09f8b5","slug":"sunflower-procurement-center-built-in-cantonment-grain-market-ambala-news-c-36-1-amb1001-4375-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छावनी अनाज मंडी में बना सूरजमुखी का खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छावनी अनाज मंडी में बना सूरजमुखी का खरीद केंद्र
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से किसानों को अपनी सूरजमुखी की फसल बेचने के लिए शहजादपुर और मुलाना अनाज मंडी में नहीं जाना पड़ेगा। अब जीटी रोड पर छावनी की अनाज मंडी में ही सूरजमुखी फसल की खरीद होगी। वीरवार को शाहपुर, मच्छौंडा, हरिपुर, घसीटपुर व अन्य गांवों से आए किसानों ने गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं गृहमंत्री ने वात्सल्य स्पेशल स्कूल के खिलाड़ी अंशु को बर्लिन में होने वाले वर्ल्ड समर स्पेशल ओलंपिक गेम्स प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलविंद्र शाहपुर, किसान व वार्ड प्रधान राजबीर सिंह, किसान बलकार सैनी, कुलविंद्र सिंह, रंजीत सिंह, भोला मौजूद रहे।
सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
गृहमंत्री ने अपने आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। छावनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली थी, मगर इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसका आरोप था कि कुछ गलत लोगों ने उसके बेटे को करीब 16 लाख रुपये की देनदारी में फंसा लिया था। जिसके दबाव में आकर उसके बेटे ने सुसाइड किया। गृहमंत्री ने डीएसपी कैंट रजनीश कुमार को ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बब्याल से आए परिवार ने मारपीट मामले में महेशनगर थाना स्टाफ पर कार्रवाई नहीं करने, पसियाला से आए व्यक्ति ने बिजली मीटर नहीं लगाने सहित अन्य कई शिकायतें भी गृहमंत्री ने सुनीं व कार्रवाई के निर्देश दिए।