{"_id":"60b148768ebc3e35006db353","slug":"sunflower-made-farmers-rich-this-time-ambala-ambala-news-knl713719170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजमुखी ने किसानों को इस बार किया मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजमुखी ने किसानों को इस बार किया मालामाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सूरजमुखी की सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं हुई। किसान मंडियों में सूरजमुखी लेकर न केवल पहुंचने लगे हैं बल्कि इस समय बेची जा रही फसल ने किसानों को मालामाल भी कर दिया है। किसान सरकारी खरीद का इंतजार न करते हुए आढ़तियों को अपनी फसल बेच अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। अलबत्ता उनकी बांछें खिल गई हैं। क्योंकि आढ़ती इन दिनों किसानों से 6200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सूरजमुखी खरीद रहे हैं। जिससे किसानों को सीधे तौर पर 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ हो रहा है। सरकार द्वारा 5885 रुपये रेट निर्धारित किया गया है। इसके लिए भी किसानों को अभी कम से कम एक जून तक का इंतजार करना पड़ेगा।
किसानों का कहना है कि पिछले साल सरकारी खरीद के कारण हमें बहुत अधिक परेशानी हुई थी। लेकिन इस बार आढ़तियों की ओर से अच्छे दाम मिलने पर हम सुबह आते हैं और शाम को अपनी फसल बेच कर चले जाते हैं। सरकारी खरीद के इंतजार से भी मुक्ति मिल गई। उल्लेखनीय है कि सरकारी खरीद शुरू होने पर किसानों को बारी के अनुसार ही मंडी में फसल लेकर आनी पड़ती है जबकि अभी तक किसान अपनी मर्जी से लाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
सिटी स्थित नई अनाज मंडी में अभी तक 3500 क्विंटल सूरजमुखी की आवक हो चुकी है। सिटी अनाज मंडी में आई कुल सूरजमुखी की खरीद भी की जा चुकी है। जिसे आढ़तियों ने अपने स्तर पर खरीदा है। वहीं आढ़तियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी जो सूरजमुखी सिटी अनाज मंडी में पहुंचेगी उसकी खरीद भी तुरंत कर लेंगे। क्योंकि मंडी में भाव अच्छा होने के कारण किसान भी सरकारी खरीद का इंतजार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
मैं इससे पहले भी सूरजमुखी लेकर आया था। जो कि 6200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक गई थी अब बाकी लेकर आया हूं। उम्मीद है कि यह भी सरकारी रेट से अधिक दाम पर बिक जाएगी। - पुन्नू राम, किसान।
सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं हुई है, इस बार तो आढ़ती भी सरकारी रेट से अधिक दाम पर सूरजमुखी खरीद रहे हैं। जो कि काफी अच्छा है। वरना हमें सरकारी खरीद का इंतजार करना पड़ता। - परमजीत सिंह, किसान।