फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Summer special trains will run between Subedarganj-Udhampur and Katihar-Amritsar

Ambala News: सूबेदारगंज-उधमपुर और कटिहार-अमृतसर के बीच चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Summer special trains will run between Subedarganj-Udhampur and Katihar-Amritsar
अंबाला। रेलवे ने सूबेदारगंज-ऊधमपुर और कटिहार-अमृतसर के बीच समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 04137 का संचालन 28 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से शाम 4.05 बजे होगा जो अगले दिन सुबह 4.05 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 12.40 बजे उधमपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन नंबर 04138 का संचालन 29 मई से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को उधमपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 3.40 बजे होगा। यह ट्रेन रात 11.12 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन दोपहर 12.55 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुज्जफरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

वहीं ट्रेन नंबर 05734 का संचालन 27 मई से एक जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को कटिहार रेलवे स्टेशन से सुबह 7.50 बजे किया जाएगा जो अगले दिन दोपहर 2.35 बजे अंबाला कैंट और शाम 7.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05733 का संचालन 29 मई से तीन जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को अमृतसर रेलवे स्टेशन से सुबह 8.45 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन दोपहर 12.45 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 6.20 बजे कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन नौगछिया,खगरिया ज.,हसनपुर रोड, समस्तीपुर ज., मुज्जफरपुर ज., बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंजा ज.,गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा ज., लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ ज., दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-21
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रेलवे द्वारा ट्रेनों का संचालन किया जाता है ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म टिकट मिल सके और वो बिना किसी परेशानी के सफर पूरा कर सकें। इसी कड़ी में दो अलग-अलग रूट पर समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला रेलवे ने किया है।
-नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed