फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sukhmani Sahib recitation on Martyrdom Day to one

Ambala News: बलिदान दिवस पर सुखमनी साहिब का पाठ एक को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sukhmani Sahib recitation on Martyrdom Day to one
छावनी के बीसी बाजार ​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मौजूद संगत। स्वयं
अंबाला। बीसी बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु अर्जन देव के बलिदान दिवस के लिए बैठक हुई। बैठक गुरुद्वारा प्रधान ब्रह्मजीत सिंह खालसा और स्त्री सत्संग की प्रधान गुरचरण कौर के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन

प्रधान गुरचरण कौर ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव के बलिदानी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में हर वर्ष स्त्री सत्संग की ओर से 42 दिन का श्री सुखमनी साहिब के पाठ की लड़ी चलाई जाती है। इस बार इस लड़ी का समापन एक जून दिन रविवार से होगा।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रधान ब्रह्मजीत सिंह खालसा ने बताया कि एक जून दिन रविवार को सुबह 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ होगा। इसके बाद साढ़े 10 बजे से लेकर 12 बजे तक स्त्री सत्संग के जत्थे की ओर से गुरुबाणी कीर्तन होगा। इस समागम में विशेष रूप से लुधियाना वाले अमनदीप सिंह दोपहर 12 से एक बजे तक गुरुबाणी और श्री गुरु अर्जन देव की शहादत के बारे में संगतों को जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और स्त्री सत्संग की बीबीयों ने इस 42 दिन की सुखमनी साहिब के पाठ की लड़ी में भाग लिया है। उन सभी को सनातन धर्म मंदिर लाल कुर्ती बाजार के प्रधान महेंद्र पाल रैणा, महेंद्र रेखी, अमरजीत सिंह अंबू सम्मानित करेंगे। समागम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed