फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   suitcase and other material stolen from train

नेताजी एक्सप्रेस में लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ हुई चोरी, सांसी गैंग पर शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
suitcase and other material stolen from train
ट्रेन नंबर 02311 नेताजी एक्सप्रेस में लेफ्टिनेंट कर्नल का सामान चोरी कर लिया गया। जीआरपी को इस मामले में सांसी गैंग पर शक है।
विज्ञापन

जीआरपी थाने में दर्ज मुकदमे के तहत लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ने बताया कि वह कोलकाता में तैनात है। वह 15 मार्च को ट्रेन नंबर 02311 नेताजी एक्सप्रेस स्पेशल कोविड-19 के प्रथम क्लास श्रेणी कोच नंबर एचए-1 में परिवार सहित हावड़ा से छावनी तक सफर कर रहे थे। उनके पास 2 सूटकेस व दो बैग थे। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन मोहड़ी से निकली तो वे सामान उतारने के लिए एसी केबिन से बाहर आए। दोनों सूटकेस उठाकर बाथरूम के बीच की जगह पर रख दिया। तभी आरपीएफ अंकित सफेद रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति समेत 3 अन्य उसके पास आए और बातचीत करने लगे। जब वह घर पहुंचे और उन्होंने अपना सामान निकाला तो पाया कि बड़े सूटकेस में रखा जेवरात का छोटा बाक्स नहीं है। इसमें पत्नी की सोने की चूड़ी, सोने का कड़ा, चेन, गले का सेट व अंगूठी थी जिन्हें चुरा लिया गया। इस संदर्भ में जांच अधिकारी विलायती राम का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed