फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   suicide

कलह से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवनलीला की समाप्त, सुसाइड नोट छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
suicide
(अंबाला)बराड़ा। कलह से परेशान बराड़ा के गोलियां माजरी मोहल्ला वासी 40 वर्षीय नरेश कुमार ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव पंखे से झूलता मिला। बिस्तर पर मिले खुले पेन और सुसाइड नोट में उसने कुरुक्षेत्र के अजरावर वासी पत्नी परमजीत कौर, साले सतीश कुमार और साली मंजीत को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। मृतक के भाई राजेश के बयानों पर तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

राजेश के अनुसार तीन भाई-बहनों में से नरेश सबसे बड़ा था। करीब 10 साल पहले उसकी शादी परमजीत कौर के साथ हुई थी। उनके पास पांच साल की बेटी अक्षरा हुई। परमजीत कौर हमेशा नरेश के साथ झगड़ा करती थी। सतीश कुमार परमजीत के कहने पर बराड़ा आकर नरेश को धमकाकर जाता था। करीब डेढ़ साल पहले वह परमजीत कौर को अपने साथ ले गया था। मौजिज लोगों को लेकर नरेश कई बार पत्नी को लेने मायके गया लेकिन उसे नहीं आने दिया गया। आरोपियों ने नरेश के बारे में कुरुक्षेत्र के महिला मंडल में एक शिकायत भी दी थी। नरेश परेशान रहने लगा था। सतीश ने उसे देख लेने की धमकी भी दी हुई थी। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। एसआई विरेंद्र वालिया के अनुसार आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले की तफ्तीश जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed