फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sufia Sufi's sixth world record campaign continues

Ambala News: सूफिया सूफी का छठा विश्व रिकॉर्ड अभियान जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Sufia Sufi's sixth world record campaign continues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भारत की अल्ट्रा डिस्टेंस धाविका सूफिया सूफी का करनाल के गीता द्वार पर स्वागत किया गया। वह अपने छठे विश्व रिकॉर्ड अभियान ‘रन अक्रॉस इंडिया-कन्याकुमारी से काराकोरम’ के तहत दौड़ रही हैं। सूफिया ने 59 दिनों में 3600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है।
यह अभियान 12 मई 2026 को कन्याकुमारी से शुरू हुआ था। इसका समापन लद्दाख के काराकोरम क्षेत्र में होगा। करनाल स्ट्राइड्स के पदाधिकारी प्रवेश गाबा ने बताया कि सूफिया 5000 किलोमीटर की दौड़ पूरी करेंगी। उन्होंने अब तक पांच विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

विर्क हॉस्पिटल के संचालक बलबीर सिंह विर्क ने सूफिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सूफिया का साहस, दृढ़ संकल्प और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सूफिया का यह अभियान ‘’रन फॉर ड्रीम्स’’ का संदेश भी देता है। इसका उद्देश्य युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करना है। यह दौड़ भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों को समर्पित है। काराकोरम तक पहुंचकर यह अभियान सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed