{"_id":"62645e49db51a1773846d28e","slug":"sub-inspector-transferred-si-of-radaur-and-investigation-officer-line-present-in-tarawadi-ambala-news-knl10590686","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी पलवल को सब इंस्पेक्टर रामबीर डागर का तबादला, रादौर के एसआई व तरावड़ी में जांच अधिकारी को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी पलवल को सब इंस्पेक्टर रामबीर डागर का तबादला, रादौर के एसआई व तरावड़ी में जांच अधिकारी को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कोरोना की तीसरी लहर के बाद छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जहां एसपी पलवल को फोन कर सब इंस्पेक्टर रामबीर डागर का तबादला करने के निर्देश दिए, वहीं दो अलग-अलग मामलों में यमुनानगर रादौर के एसआई अनिल कुमार सहित तरावड़ी के जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
प्रदेशभर से करीब तीन हजार की संख्या में फरियादी जनता दरबार पहुंचे। सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ थी। मंत्री अनिल विज ने तमाम मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कई मामलों की जांच एसआईटी को सौंपी।
पलवल जिले के हसनपुर गांव से आई एक महिला ने कहा कि मारपीट के मामले में शिकायत देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। आरोपियों का एक रिश्तेदार पलवल पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर है और वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने दे रहा। इस मामले में गृहमंत्री ने एसपी पलवल को फोन कर सब इंस्पेक्टर रामबीर डागर का तबादला करने के आदेश जारी किए। जबकि रादौर जिले से आई एक महिला ने शिकायत देते हुए गृहमंत्री को बताया कि उसके पति का बीते दिनों अपहरण कर लिया गया है। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। रादौर थाने में तैनात एसआई अनिल कुमार मामले में कोई कार्रवाई न करते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। इस शिकायत पर भी गृहमंत्री ने कार्रवाई करते हुए एसपी को फोन कर एसआई अनिल कुमार को लाईन हाजिर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जनता दरबार के दौरान तरावड़ी जिले से आई एक बुजुर्ग महिला ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी की है और ससुराल पक्ष के लोग उसे तंग करते हैं। जिसके चलते उसके पेट में पल रहा बच्चा भी मर गया है। उसका आरोप था कि मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। शिकायत सुनते ही गृह मंत्री विज ने मामले में एसआईटी बनाने व पीएनडीटी के तहत केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह को तुरंत लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार के दौरान यमुनानगर से आए एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके बेटे जानू को कुछ लोगों ने रंजिश रखते हुए बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। गृहमंत्री ने मामले को जांच के लिए एसटीएफ को मार्क किया। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र से आई एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति ने अपना नाम बदलकर उससे धोखे से शादी की है और पुलिस में शिकायत देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। महिला की शिकायत सुनते ही गृहमंत्री ने एसपी कुरुक्षेत्र को फोन कर मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए और कहा कि जिसने भी इस मामले में कोताही बरती है उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें और उसकी रिपोर्ट उन्हें दें।
करनाल से एक व्यक्ति पैदल चलकर दरबार में पहुंचा तो मंत्री विज ने उसकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा नरवाना से एक व्यक्ति हाथों में तख्तियां लेकर परिवार सहित दरबार में पहुंचा। उसका कहना था कि मकान की रजिस्टरी करवाने के लिए गए तो पता चला कि वो मकान ही उनके नाम पर नहीं है। पटवारी, कानूगो आदि की लापरवाही के कारण नाम के हेरफेर कर दिया गया। अब इंतकाल में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा यमुनानगर से आए व्यक्ति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान न मिलने के बारे व चरखी दादरी से आए एक युवक ने हत्या के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने बारे व रादौर से आए व्यक्ति ने उसके बेटे के साथ मारपीट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने बारे शिकायत दी।
देखने में आया है कि जनता दरबार में महिलाओं की संख्या भी अधिक रहती है। उनके घरेलू केस के साथ-साथ वैवाहिक संबंधी केस भी पहुंचते हैं। तमाम पुलिस विभाग को निर्देश दिए हुए हैं कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके जिलों में हों, रोजाना कैंप लगाएं।
अनिल विज, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री।