फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Studies will start in PM Shri schools, grant received

Ambala News: पीएम श्री स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, मिली ग्रांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Studies will start in PM Shri schools, grant received
जिला ​शिक्षा सदन। संवाद
अंबाला सिटी। नए वर्ष में पीएम श्री राजकीय स्कूल में दाखिले किए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में प्रथम चरण में छह और द्वितीय चरण में पांच राजकीय स्कूल पीएमश्री किए थे। इन स्कूलों में सुविधाओं को पूरा किया जाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

नए वर्ष में छह पीएम श्री शुरू होने की उम्मीद है, जबकि द्वितीय चरण में आए बाकी के पांच स्कूलों में भी सुविधाएं पूरी की जा रही हैं। इन स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड होगा और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

पीएम श्री स्कूलों में यह होंगे कार्यक्रम
दरअसल, पीएम श्री स्कूलों में ग्राउंड ग्रांट के साथ ही भवन निर्माण, सुुंदरीकरण, खेलकूद, स्वच्छता, पेंट, पेटिंग, अखबार, मैगजीन सहित अन्य कई ग्रांट भी जारी की जा रही हैं। कई स्कूलों में काफी कार्य भी हो चुका है, जबकि कई में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सत्र से ये स्कूल होंगे शुरू
विभाग ने प्रथम चरण में शिक्षा विभाग ने जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुराना, रामबाग, बराड़ा के उगाला, साहा, शहजादपुर और नारायणगढ़ स्कूलों को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बनाया था। प्रत्येक खंड से एक-एक स्कूल चिन्हित किया गया था। इन छह स्कूलों में काफी कार्य हो चुका है और निजी स्कूलों की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ चुकी हैं। इन पीएम श्री स्कूल में नए वर्ष में दाखिले हो सकते हैं।
दूसरे चरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर, घेल कलां, साहा से केसरी, शहजादपुर से पतरहेड़ी, नारायणगढ़ खंड से ज्योली स्कूल चयनित किए गए हैं। इन स्कूलों में सुविधाओं को पूरा किए जाने का कार्य चल रहा है।

अंग्रेजी माध्यम से शुरू होगी पढ़ाई
जिला परियोजना समन्वयक सुधीर कालड़ा ने बताया कि प्रथम चरण में छह और द्वितीय चरण में पांच राजकीय स्कूल पीएम श्री राजकीय स्कूल बनाए गए हैं। प्रथम चरण में बने छह पीएम श्री राजकीय स्कूलों में आगामी नए सत्र में दाखिले शुरू होने की उम्मीद है। इन स्कूलों में कई ग्रांट जारी की गई है और कार्य भी किए गए हैं। इन स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं बढ़ेंगी और अंग्रेजी माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed