{"_id":"6638136768293900aa056276","slug":"students-will-learn-science-through-new-technology-in-stem-lab-ambala-news-c-36-1-amb1003-122663-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्टेम लैब में नई तकनीक से विज्ञान सीखेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्टेम लैब में नई तकनीक से विज्ञान सीखेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थी स्टेम लैब में विज्ञान की बारीकियों के बारे में सीखेंगे। जिले के पांच स्कूलों में स्टेम लैब बनाई है। अब शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में टैबलेट भी देने शुरू कर दिए हैं।
प्रदेश की बात करें तो प्रदेश के 13 जिलों के राजकीय स्कूलों में 50 स्टेम लैब खोली जा रही है। स्टेम लैब खोलने को लेकर प्रदेश के 13 जिलों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। इन स्टेम लैब में विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक, थ्री डी प्रीटिंग, एआर टेक्नोलॉजी, ड्रोन के बारे में सीखेंगे।
छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी लेंगे शिक्षा
इन लैब में राजकीय स्कूलों के छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे। इस लैब को एक एजेंसी लगाएगी और दो वर्ष के लिए लैब का रखरखाव भी करेगी। स्कूलों में पहली बार इस तरह की लैब को खोला जा रहा है। बता दें कि राजकीय स्कूलों को आधुनिक बनाया जा रहा है। वहीं, प्रदेश में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल और पीएमश्री राजकीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। अंबाला में शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलेहड़ी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर में स्टेम लैब खोली जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले के पांच राजकीय स्कूलों में पांच स्टेम लैब खोली जा रही है। विभाग ने इन स्कूलों में टैबलेट देने का कार्य शुरू कर दिया है। हर स्कूल में एक शिक्षक व विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जा रहे हैं।
सुशील अरोड़ा, जिला गणित विशेषज्ञ, अंबाला।
वर्जन
राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी स्टेम लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक, थ्री डी प्रिंटिंग, एआर टेक्नोलॉजी, ड्रोन के बारे में सीखेंगे। अंबाला के पांच स्कूलों का लैब खोलने के लिए चयन किया है।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।