फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students were informed about the e-SCR portal

Ambala News: विद्यार्थियों को ई-एससीआर पोर्टल के बारे में बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the e-SCR portal
शहर के डीएवी कॉलेज में मुख्याति​थि को सम्मानित करते हुए प्राचार्य व प्रोफेसर।
अंबाला सिटी। डीएवी कॉलेज में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चीफ ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट डिस्ट्रक्टि लीगल सर्विसेज अंबाला प्रवीन और पीएलवी डॉ. अरविंद जैन मुख्यातिथि रहे। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर राजीव महाजन, उप प्राचार्य डॉ. आरएस परमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राजीव राणा ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

सेव इनवायरमेंट सेवा लाइफ के तहत इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज ग्राउंड में पौधरोपण से किया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राजीव महाजन ने जीवन में शिक्षा के महत्ता की ओर प्रेरित किया। डॉ. अरविंद ने दिव्यांग बच्चों की संक्षिप्त व्याख्या देते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से 21 तरह की विकलांगताएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह के बच्चों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि प्रवीन ने विद्यार्थियों को भारत सरकार की ओर से निर्मित की गई नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी और ई-एससीआर पोर्टल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही विद्यार्थियों को वातावरण में पौधों की अनिवार्यता बताते हुए अपने आस-पास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सुखदेव ने किया। कानूनी सेल की सह-संयोजिका प्रोफेसर शालू गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. चांद, डॉ. नरेंद्र, डॉ. शांत कौशिक, प्रो. प्रियंका मलिक, प्रो. प्रियंका चौधरी, प्रो.क्यूट, प्रो. शिवानी डावर, डॉ. विजेंद्र, डॉ. सुभाष, प्रो. खुशबू मल्होत्रा, प्रो.इशिका, प्रो.अमनिंद्र, प्रो.विमी, प्रो.शिवानी, विवेक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed