फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students showed their skills in DAV national cluster level competitions

Ambala News: डीएवी राष्ट्रीय क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Students showed their skills in DAV national cluster level competitions
खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हुए विद्यार्थी। स्कूल
अंबाला सिटी। डीएवी राष्ट्रीय -क्लस्टर लेवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न डीएवी विद्यालयों जिनमें नारायणगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला सिटी, बराड़ा, जगाधरी, सूरजपुर, सढौरा रादौर के स्कूल शामिल हुए। इन प्रतियोगिताओं में करीब 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरआर सूरी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का एक अहम स्तंभ हैं। अनुशासन, संघर्ष, परिश्रम और टीमवर्क जैसी जीवन मूल्य हमें खेलों से ही मिलते हैं।
विज्ञापन



इस तरह रहा प्रतियोगिता का परिणाम

हैंडबॉल लड़कों के परिणाम

अंडर 19 में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला सिटी प्रथम, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। अंडर 17 में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला सिटी प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर द्वितीय रहा। अंडर 14 में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला सिटी प्रथम तो वहीं पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा।
विज्ञापन



हैंडबॉल लड़कियों के परिणाम

अंडर 19 में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी, अंडर 17 में मेजर आरएन कपूर डीएवी, अंडर 14 में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बास्केटबॉल लड़कों के परिणाम

अंडर 19 में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी, अंडर 17 में पुलिस डीएवी अंबाला सिटी, अंडर 14 में हंसराज पब्लिक स्कूल पंचकूला प्रथम रहा।



बास्केटबॉल लड़कियों के परिणाम
अंडर 14 में डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़, अंडर 17 में चमनलाल डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-11 पंचकूला प्रथम रहा।

बैडमिंटन परिणाम में लड़कियों के मुकाबालों में अंडर 14, अंडर 17 में हंसराज पब्लिक स्कूल पंचूकला, अंडर 19 में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला सिटी, अंडर 14 में चमन लाल डीएवी पंचकूला, अंडर 17 में हंसराज पब्लिक स्कूल पंचूकला, अंडर 19 में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला सिटी प्रथम रहा।


वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों के मुकाबलों में अंडर 17 में डीएवी नारायणगढ़, अंडर- 19 में डीएवी रादौर, अंडर 14 में डीएवी नारायणगढ़, अंडर 17 में पुलिस डीएवी अंबाला सिटी प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed