अंबाला। दीनारपुर स्थित देव गुरुकुल में रविवार को वार्षिक उत्सव निर्माणम् 2025-2026 आयोजित हुआ। समारोह में गुरुकुल के कक्षा चौथी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अभिनय, नाटक, नृत्य, हिन्दी और संस्कृत भाषण, कविता, गायन, संगीत, मल्लखंभ, और योगा सहित विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषाओं के माध्यम से देश और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर, देव गुरुकुल के प्रधानाचार्य विकासदीप ने कहा कि गुरुकुल समय-समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है, जिससे सभी विद्यार्थियों का विकास होता है। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मंच का संचालन संदीप, सुरेश पाल और रविन्द्र भारत ने किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों का कार्य सराहनीय रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल के अध्यक्ष कृष्ण गोयल ने दीप प्रज्वलित कर की। समारोह में उपप्रधानाचार्य अशोक, प्रशासनिक अधिकारी सौरव चौधरी, आचार्य विश्वानंद, आचार्य प्रदुमन, आचार्य चांद सिंह आदि उपस्थित रहे।