फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students raised slogans on the highway when the buses did not stop

बसें न रुकने पर विद्यार्थियों ने हाईवे पर की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students raised slogans on the highway when the buses did not stop
अंबाला। रोडवेज की बसें अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित एसडी कॉलेज के बाहर न रुकने पर सोमवार को विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। सुबह करीब नौ विद्यार्थियों ने बसों को रोककर उन्हें रोडवेज जीएम द्वारा जारी लिखित आदेश दिखाए। जब कोई नतीजा नहीं निकला तो विद्यार्थी कॉलेज के सामने ही प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे तक विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान विद्यार्थी भारी संख्या में हाईवे के बीच पहुंच गए।
विज्ञापन

जाम की स्थिति बनने पर पुलिस ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। आखिर में बस अड्डा इंचार्ज छावनी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और बसें रुकने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अब कॉलेज के बाहर रोजाना एक रोडवेज कर्मी तैनात रहेगा। सुबह आठ से दस और दोपहर डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक रोडवेज की सभी बसें कॉलेज के सामने रुकेंगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

निजी बस चालक करते हैं छात्राओं के साथ बदतमीजी
छात्राओं का कहना था कि खाली बस होने के बावजूद रोडवेज चालक यहां बसें नहीं रोकते। वहीं, निजी बस में बैठने पर चालक और परिचालक छात्राओं के साथ बदतमीजी करते हैं। कई बार छात्र-छात्राएं भागकर बसें पकड़ते समय गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। एबीवीपी के जिला संयोजक सचिन राणा, प्रदेश सहमंत्री निरवैर सिंह ने बताया कि रोडवेज जीएम को पहले ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने सभी बसों का ठहराव करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन बस चालक उन आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed