फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   students protest outside SD College in Ambala

अंबाला में प्रदर्शन: बसें न रुकने पर बिफरे एसडी कॉलेज के छात्र, अंबाला-जगाधरी हाईवे के किनारे धरने पर बैठकर की नारेबाजी

Mon, 16 May 2022 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 May 2022 01:10 PM IST
सार

सभी छात्र एबीवीपी की अगुवाई में कॉलेज के सामने बसें न रुकने के विरोध में एकजुट हुए थे। छात्राओं का कहना था कि रोडवेज बस चालक यहां बसें रोकते नहीं और अगर निजी बस में बैठ भी जाएं तो वे छात्राओं के साथ बदतमीजी करते हैं।

विज्ञापन
students protest outside SD College in Ambala
अंबाला में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा रोडवेज की बसें अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित एसडी कॉलेज के बाहर न रुकने पर सोमवार को छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। पहले तो एकजुट हुए छात्रों ने सभी बसों को रोककर उन्हें रोडवेज जीएम द्वारा जारी बसों को रोकने के लिखित आदेश दिखाए। कोई नतीजा निकलता नहीं दिखा तो छात्र कॉलेज के सामने ही प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस ने करीब एक घंटे तक छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया। आखिर में बस अड्डा इंचार्ज अंबाला छावनी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और बसें रूकने का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया। उन्होंने कहा कि अब कॉलेज के बाहर रोजाना एक रोडवेज कर्मी तैनात रहेगा। सुबह 8 से 10 और दोपहर डेढ़ से साढ़े 3 बजे तक रोडवेज की सभी बसें कॉलेज के सामने रुकेंगी। इस आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


सभी छात्र एबीवीपी की अगुवाई में कॉलेज के सामने बसें न रुकने के विरोध में एकजुट हुए थे। छात्राओं का कहना था कि रोडवेज बस चालक यहां बसें रोकते नहीं और अगर निजी बस में बैठ भी जाएं तो वे छात्राओं के साथ बदतमीजी करते हैं। खाली बस होने के बावजूद बस रोकना उचित नहीं समझते। कई बार तो छात्र-छात्राएं भागकर बसें पकड़ते समय गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। एबीवीपी के जिला संयोजक सचिन राणा ने बताया कि पहले भी कई बार रोडवेज जीएम को पत्र सौंप चुके हैं और उन्होंने बसों के ठहराव के आदेश जारी कर दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed