{"_id":"630bcaad76eb1c7b16704b68","slug":"students-plundered-by-poetry-dance-ambala-ambala-news-knl119299685","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने कविता, नृत्य से लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने कविता, नृत्य से लूटी वाहवाही
विज्ञापन
अभिभावकों को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। शैमफॉर्ड विद्यालय में अभिभावक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यार्थियों ने कविता, गीत, नृत्य से अभिभावकों के प्रति प्यार दर्शाकर वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि स्कूल चेयरमैन इंद्रजीत सिंह की पत्नी कोमल शर्मा ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम चेयरमैन इंद्रजीत सिंह व उनकी पत्नी कोमल को विद्यालय की प्रधानाचार्य रूबी शर्मा और उप प्रधानाचार्य सुमन शर्मा पौधा भेंट किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन की परंपरा का क्रियान्वयन किया गया। चौथी कक्षा की छात्रा हरसिमरत ने आलेख ने अभिभावकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। कक्षा चौथी के जशित ने ‘हमें चलना सिखाया’ कविता द्वारा माता पिता की अनेक चुनौतियां के विषय में बताया कैसे उन्होंने उनका पालन-पोषण किया है।
तीसरी व चौथी के विद्यार्थियों ने ‘मम्मी पापा आपका शुक्रिया’ गाने पर नृत्य करके सबका मन मोह लिया। कक्षा चौथी के छात्र एकमजोत ने ‘ओ माय डियर पैरंट्स ’ सुंदर कविता सुनाई। कक्षा तीसरी के छात्रों ने ‘ए दिल लाया है बहार’ गाने पर नृत्य किया। कक्षा चौथी की छात्रा जसनूर ने ‘पिता’ विषय पर खूबसूरत पंक्तियों से अपनी कृतज्ञता प्रकट की। तत्पश्चात तीसरी व चौथी के विद्यार्थियों ने ‘पिता से है नाम तेरा’ और ‘इतनी सी हंसी’ गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
मनोरंजनात्मक गतिविधियों में ‘स्ट्रॉ एंड थर्माकोल बॉल्स गेम’ में कक्षा चौथी से सहजदीप व कक्षा तीसरी से अराध्या के अभिभावक, पेपर कपल डांस में कक्षा चौथी से मनन के अभिभावक, म्यूजिकल चेयर गेम में अवनीत कौर के अभिभावक को पुरस्कार वितरित किया गया। कक्षा चौथी की वंशिका के अभिभावक को ’मॉस्ट पंक्चुअल पेरेंट्स’ का पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के चेयरमैन इंदरजीत सिंह अभिभावकों को धन्यवाद किया।