फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students gave a presentation on the life story of Guru Tegh Bahadur Ji.

Ambala News: गुरु तेग बहादुर जी के जीवन वृत्तांत पर छात्रों ने दी प्रस्तुति

Sun, 23 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 23 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Students gave a presentation on the life story of Guru Tegh Bahadur Ji.
अंबाला छावनी के सरकारी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं व अन्य। प्रवक्ता
अंबाला। गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यू सेल एवं साइंस सोसाइटी द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के जीवन वृत्तांत पर एक प्रस्तुति का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं, त्याग और आध्यात्मिक योगदान से परिचित कराना था, साथ ही उनके साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. (डॉ.) देस राज बाजवा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह प्रस्तुति छात्र तनुज एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत की गई। छात्रों ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन के प्रमुख प्रसंगों, दार्शनिक विचारों और सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला, इससे विद्यार्थियों में मानवता, नैतिक शक्ति और विविधता के सम्मान जैसे मूल्यों को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed