फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students gathered to take admission in polytechnic open counseling

पॉलिटेक्निक के ओपन काउंसलिंग में दाखिला लेने के लिए उमड़ा छात्रों का हुजूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students gathered to take admission in polytechnic open counseling
Students gathered to take admission in polytechnic open counseling - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी रखने के लिए वीरवार को जिले की दोनों पॉलिटेक्निक में 304 सीट के लिए पहली ओपन काउंसलिंग हुई। पहली ओपन काउंसलिंग में दाखिला लेने के लिए छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। छात्र सुबह से ही दाखिला प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पॉलिटेक्निक में पहुंच गए थे। उसके बाद दस्तावेज जांच की प्रक्रिया शुरू हुई और यह प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

शाम होते-होते पॉलिटेक्निक की अधिकतर सीट भर गईं, जो आरक्षित सीट खाली रह गई है, उन सभी सीट का आरक्षण खत्म करते हुए उन्हें आज शुक्रवार को होने वाली ओपन काउंसलिंग में परिवर्तित कर दिया जाएगा। इसके बाद हरियाणा का कोई भी छात्र उन सीट पर दाखिला ले सकेगा। उम्मीद जताई जा रही है शुक्रवार को होने वाली काउंसलिंग में दोनों ही पॉलिटेक्निक में सीट भर जाएगी।
विज्ञापन

फीस जमा करवाते ही सीट हो जाएगी पक्की
ओपन काउंसलिंग में जिन भी छात्रों का चयन हुआ है उन छात्रों को 2 अक्तूबर तक टोकन फीस जमा करनी होगी। जैसे ही छात्र टोकन फीस जमा करवाएंगे उनकी सीट पक्की जा जाएगी। इसके बाद ही पॉलिटेक्निक में खाली सीट का ब्योरा मिल सकेगा। पहली काउंसलिंग की प्रक्रिया जिले की दोनों पॉलिटेक्निक में 304 सीट पर चल रही है। इससे पूर्व राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी में 600 से में 415 सीट भर चुकी थी तो कल्पना चावला पॉलिटेक्निक में 360 में से 241 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया पूरी जो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली ओपन काउंसलिंग में ही छात्रों का बहुत अच्छा रुझान देखने के लिए मिला है। अधिकतर सीट भर गई हैं। अगर खाली रही तो केवल आरक्षित सीट ही रहेंगी, अभी कितनी सीट पक्की हुई है यह तभी पता चलेगा जब छात्र दाखिला फीस जमा करवा देंगे।
- राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed