{"_id":"68d82a49bab98de43f01c379","slug":"students-gained-knowledge-from-the-lecture-on-drug-de-addiction-ambala-news-c-36-1-amb1001-150459-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नशा मुक्ति पर आधारित व्याख्यान से छात्रों ने हासिल किया ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नशा मुक्ति पर आधारित व्याख्यान से छात्रों ने हासिल किया ज्ञान
Sun, 28 Sep 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या रेणु ऋषि के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जोकि नशा मुक्ति पर आधारित रहा। साहा थाने से एएसआई नवीन तथा राजेश ने व्याख्यान के माध्यम से छात्रों को ज्ञान प्रदान किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्या ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की। दूसरे सत्र में विद्यार्थियों ने साइबर अपराध, नशे से बचाव एवं पुलिस विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रश्नोत्तर शैली में आए हुए अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में सीएचएम बलेसिन भी एनसीसी बटालियन से मौजूद रहे।