{"_id":"630a852229d729250458b54f","slug":"students-fascinated-with-presentations-ambala-ambala-news-knl119194871","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से मन मोहा
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मार्च पास्ट करते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंस
नारायणगढ़। ब्लू बैल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ के प्रांगण में शनिवार को छात्र परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
समारोह की मुख्य अतिथि नगरपालिका नारायणगढ़ की चेयरपर्सन रिंकी वालिया व नपा के पूर्व अध्यक्ष अमित वालिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के हेड ब्वॉय और हैड गर्ल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह में हेड ब्वाय दिव्यांश, हेड गर्ल अर्पिता मेहता तथा चारों सदनों नेहरू सदन, शास्त्री सदन, टैगोर सदन तथा गांधी सदन के कैप्टन व उप कप्तान, कल्चरल कैप्टन, स्पोटर्स कप्तान, अनुशासन कैप्टन को बैज प्रदान किए गए।
सभी को निष्ठापूर्वक कर्तव्यपालन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अमित वालिया ने कहा कि अच्छे स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर बच्चे मजबूत नींव के साथ अपने कामयाब जीवन की ओर बढ़ते हैं। उन्हें सभी बच्चों के लिए सफल होने की कामना की और बच्चों के हित के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्राचार्य राजीव मेहता ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन एससी सप्पल, मैनेजमेंट के सदस्य कुलदीप पोसवाल, विनोद डांग, हेमा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।