{"_id":"627c0ca147039670de2d7213","slug":"students-expressed-anger-against-the-arbitrariness-of-private-bus-drivers-ambala-news-knl1078797103","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस चालकों की मनमानी के खिलाफ विद्यार्थियों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस चालकों की मनमानी के खिलाफ विद्यार्थियों ने जताया रोष
विज्ञापन
नारायणगढ़। निजी बस चालकों तथा परिचालकों द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ की जा रही मनमानी तथा दुर्व्यवहार को लेकर विद्यार्थियों ने रोष जताकर प्रदर्शन किया। परेशान स्कूल व कॉलेजों के अनेक विद्यार्थियों ने बुधवार को स्थानीय विश्राम गृह में आये कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सीपीएस चौधरी राम किशन गुज्जर को हलका विधायक शैली चौधरी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। अपने ज्ञापन में मंच के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा सभी छात्राओं को गांव से स्कूल-कॉलेज तक बस में निशुल्क सफर की सुविधा दी गई है।
सरकार के निर्देशानुसार निजी बसों में भी छात्राओं के बस पास को लागू किया जाना है लेकिन सरकारी बसों की कमी के चलते छात्राओं को निजी बस चालकों तथा परिचालकों की मनमानी व दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि निजी बसों में केवल पिछली सीटों पर बैठी कुछ छात्राओं को ये पास लागू करते हैं। साथ ही छात्राओं के साथ बहसबाजी भी करते हैं।
मंच के सदस्यों ने कहा कि नारायणगढ़ डिपो से चलने वाली सरकारी बसों का कोई समय निश्चित नहीं है तथा कई रूटों पर बसें ही नहीं चलती हैं। उन्होंने कहा कि जीरो शुल्क बस पास बने होने के बावजूद भी छात्राओं को ऑटो आदि अन्य साधनों से आना जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि नारायणगढ़ बस डिपो पर निजी बस चालकों तथा परिचालकों द्वारा की जा रही मनमानी तथा छात्राओं के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगाई जाए। सरकार के निर्देशानुसार निजी बसों में छात्राओं के पास लागू हों और खाली पड़े रूटों पर भी सरकारी बसों को चलवाया जाये। इस अवसर पर छात्र संघर्ष मंच के प्रधान अजय कुमार सहित विशाल कुमार, सर्वजीत, शिवानी, नवनीत कौर, कोमल, प्रीति, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।