फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students excited by vaccination in schools

स्कूलाें में टीकाकरण से विद्यार्थी उत्साहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students excited by vaccination in schools
अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में करोना रोधी टीका लगवाती स्कूली छात्र। - फोटो : Ambala
कोरोना रोधी टीकाकरण केंद्र पर वीरवार को भी स्कूली बच्चों के आने का सिलसिला जारी रहा। टीकाकरण के तीसरे दिन करीब 140 बच्चों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया है। सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में टीकाकरण केंद्र तीन दिनों के लिए बनाया गया था। यहां बीते तीन दिन में करीब 414 बच्चों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया है। स्कूल के प्राचार्य विकास कोहली ने बताया कि स्कूल में टीकाकरण केंद्र बनने से सभी स्कूली बच्चे खुश थे।
विज्ञापन

बच्चों को कहना था कि वह किसी अन्य अस्पताल में न जाकर अपने ही स्कूल में करोना रोधी टीकाकरण करवाना बहुत अच्छा लग रहा है। यहां पर किसी प्रकार की कोई भीड़ नहीं मिली और स्वच्छता की दृष्टि से भी साफ-सुथरे माहौल में टीके लग रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी सहजता और सरलता के अनुसार बहुत अच्छे ढंग से बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए टीकाकरण किया है। इस कारण ज्यादा से ज्यादा बच्चों का टीकाकरण संभव हो सका। इस टीकाकरण केंद्र में चिकित्सक टीम की इंचार्ज डॉ. तमन्ना, एएनएम रितिका, मनजीत, सक्षम आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव का टीका अपने ही स्कूल में लगाया जा रहा था। इस कारण टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने में बिल्कुल भी डर नहीं लगा। स्कूल प्रशासन की ओर से सूचना मिल गई थी कि कोरोना रोधी टीका स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में ही लगाया जा रहा है। बिना किसी डर के स्कूल पहुंचे और कोरोना रोधी टीका लगवाया है और बिल्कुल ठीक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोमल, छात्र, अंबाला सिटी।
जब कोरोना वायरस ने भारत में दस्तक दी उस समय बहुत ज्यादा डर का माहौल बन चुका था। वायरस से बचने के लिए घरों में उपाय रहकर किए जाते थे। अभिभावकों से पूछते थे कि वायरस का कोई इलाज होगा। अभिभावक बोलते थे कि अभी इसका कोई इलाज नहीं है। आज कोरोना रोधी टीका लगवाते ही मेरे सभी सवालों के जवाब भी मुझे मिल गए हैं।
- मुस्कान, छात्र, अंबाला सिटी।
कोरोना वायरस के कारण करीब डेढ़ साल अपने स्कूल से अलग रहे हैं। अब तीसरी लहर आ चुकी है। इस कारण बच्चे ज्यादा डरे हुए हैं। पिछले समय से बड़े लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा रहा था। अब बच्चों को भी कोरोना रोधी टीका लगाया जा रहा है। इसके लगने के बाद बच्चे भी इस बीमारी से बच टीकाकरण व्यवस्था होने में थोड़ी देरी जरूर हुई है।
-परनीत, छात्र, अंबाला सिटी।
बच्चों को लेकर सभी प्रकार के कयास लगाए जा रहे थे कि जब तीसरी लहर में कोरोना प्रवेश करेगा, तो बुरे हालात पैदा करेगा। मगर, सरकार की ओर से उपलब्ध करवाए गए कोरोना रोधी टीके से कोरोना संक्रमित होने से बचने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए सभी अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को टीकाकरण केंद्र ले जाकर टीकाकरण जरूर करवाएं।

- सभा, छात्र, अंबाला सिटी।
तीन दिन से पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में सरकारी आदेशानुसार केंद्र में टीकाकरण किया गया। यहां पर पुलिस डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल व प्रशासन के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले करीब तीन दिनों में 414 बच्चों ने इस केंद्र में पहुंचकर टीकाकरण करवाया है। टीकाकरण केंद्र में तीसरे दिन भी 140 बच्चों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए हैं।
- डॉ. तमन्ना, नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed