{"_id":"630a83bc07498174f05b1073","slug":"students-demonstrated-skills-ambala-ambala-news-knl11919461","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने किया हुनर का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने किया हुनर का प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान हाथों में लगाई गई मेहंदी दिखाती छात्राएं। संवाद
- फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा की ओर से संस्कृति पखवाड़े के 14वें दिन शनिवार को राधेलाल गीता विद्या मंदिर में मेहंदी व कलश सज्जा प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में करीब 50 विद्यार्थियोें ने हिस्सा लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। गीतू सिंगल ने बच्चों के रिजल्ट घोषित किए। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रमुख प्रियंका अग्रवाल, सह प्रमुख राशि अग्रवाल, मीना गर्ग व गीतू सिंगल उपस्थित रही। एक अन्य प्रकल्प के दौरान राधे लाल गीता विद्या मंदिर में छात्राओं के लिए गर्ल्स हाइजीन पर टॉक रखी गई, जिसमें करीब 30 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
महिला प्रमुख प्रियंका अग्रवाल व मीना गर्ग ने छात्राओं को हाइजीन से संबंधित बातें बताईं। अध्यक्ष राकेश जिंदल एवं सचिव अंकुर गोयल ने बताया कि रविवार को पखवाडे का अंतिम दिन है। इस दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल रैली एवं पारिवारिक सांझा चूल्हा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर संस्कृति पखवाड़े के संयोजक प्रमोद गर्ग, सह संयोजक मंजू गर्ग, कृष्ण गुलाटी आदि मौजूद रहे।