Ambala News: छात्रों ने मनाया पृथ्वी दिवस
कॉलेज में मनाया भृत्य स्वामी दिवस
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में भगवान देवात्मा के पारंपरिक दिवसों की श्रृंखला के तहत भृत्य स्वामी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या मुक्ता अरोड़ा ने वरिष्ठ स्टाफ के साथ मिलकर सेवाकारी कर्मचारियों को मोतियों की माला पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्या ने कहा कि स्वामी और सेवक का रिश्ता निष्ठा और अटूट विश्वास पर टिका है। इस दौरान कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
छात्रों को स्टार्टअप इकोसिस्टम की जानकारी दी
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन परिषद और मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भारत की उद्यमिता क्रांति, दृष्टि से यूनिकॉर्न तक विषय पर सत्र का आयोजन किया। शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. शगुन आहूजा ने स्टार्टअप इकोसिस्टम और नवाचार पर प्रकाश डाला व छात्रों को रिस्क लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने छात्रों के भविष्य निर्माण में ऐसे कार्यक्रमों को जरूरी बताया। आईआईसी संयोजक डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. रेनू शर्मा और डॉ. नैंसी चोपड़ा के विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। संवाद
रोजगार मेले में 158 छात्र का चयन
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में 2 अप्रैल को रोजगार मेले लगा था। इसके परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। मेले में क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों से करीब 550 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 158 मेधावी छात्रों को नामी कंपनियों ने शॉर्टलिस्ट किया। मेले में टैलेंट ग्रो और एक्सपोर्ट सॉफ्ट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं के कौशल को परखा। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यावहारिक कौशल ही सफलता का आधार है। प्लेसमेंट अधिकारी कमलप्रीत कौर व डॉ. भारती सूजान ने भविष्य में भी ऐसे अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
राजकीय पॉलिटेक्निक में प्लेसमेंट ड्राइव
अंबाला सिटी। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी राजकीय पॉलिटेक्निक में हाई-लेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मानेसर ने प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। एजीएम नटकल जीजू, सोनू राठी व राहुल यादव ने विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को परखा। प्रधानाचार्य बेनू बजाज ने अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अहम बताया। इस मौके पर डॉ. अदीश बिंदल, हितेश अग्रवाल, मोहित सैनी व पिंकी मौजूद रहे। संवाद
एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया दम
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित ऑब्स्टेकल कोर्स में दम दिखाया। कैडेट्स ने दीवार चढ़ाई और बैलेंस बीम जैसी कठिन बाधाओं को पार कर साहस व अनुशासन का परिचय दिया। प्राचार्य रोहित कुमार ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। एएनओ डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि इस कोर्स का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास पैदा करना है। संवाद
अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत हुए 60 शोध पत्र
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के संरक्षण में हुए इस आयोजन में देश-विदेश से 60 शोध-पत्र प्राप्त हुए। इनमें से कड़ी स्क्रूटनी के बाद केवल 30 का चयन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रबलीन कौर ने जेनरेटिव एआई से जनरल इंटेलिजेंस के सफर पर चर्चा की। सम्मेलन में हेल्थकेयर, एज एआई और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स जैसे अत्याधुनिक विषयों पर मंथन हुआ, जो तकनीकी नवाचार में मील का पत्थर साबित होगा। संवाद

अंबाला छावनी के जीएमएन पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते बच्चे। प्रवक्ता- फोटो : 1