फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   student troubled due to change exam sechdule

परीक्षा शेड्यूल जारी कर अगले ही दिन किया बदलाव, दुविधा में फंसे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
student troubled due to change exam sechdule
शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले जारी किए परीक्षाओं के शेड्यूल को बदल दिया है। नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के लिए विभाग ने यह शेड्यूल जारी किया था। शेड्यूल में बदलाव होने से छात्र दुविधा में फंस गए हैं। दो-दो डेटशीट देखकर छात्र भी पसोपेश में हैं। मगर विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बाद में जारी किया गया शेड्यूल ही मान्य है।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभाग ने पहली से लेकर आठवीं कक्षा के लिए भी परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 26 मार्च से आरंभ होगी जो कि 23 अप्रैल तक चलेगी। इसमें पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों के लिए विद्यालय स्तर पर 30 अंकों का मौखिक टेस्ट ऑफलाइन ही लिया जाएगा। परीक्षा के लिए छात्र अभिभावकों की स्वीकृति के साथ ही स्कूल पहुंचेंगे। जो छात्र स्कूल नहीं आएंगे, उनकी फोन के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। वहीं तीसरी से लेकर आठवीं तक की परीक्षा ‘अवसर एप’ के माध्यम से ऑनलाइन होगी। इसे छात्र सुबह 5 बजे से लेकर रात 12 बजे तक दे सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा का शेड्यूल
तीसरी और चौथी कक्षा की 26 मार्च को अंग्रेजी, 1 अप्रैल को हिंदी, 5 अप्रैल को गणित, 8 अप्रैल को ईवीएस की परीक्षा होगी। पांचवीं कक्षा की 27 मार्च को अंग्रेजी, 2 अप्रैल को गणित, 6 अप्रैल को हिंदी, 7 अप्रैल को ईवीएस की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठी से आठवीं का शेड्यूल
छठी कक्षा की 27 मार्च को गणित, 2 अप्रैल को साइंस, 6 अप्रैल को हिंदी, 9 अप्रैल को एसएसटी, 13 अप्रैल को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। सातवीं और आठवीं की 30 मार्च को गणित, 3 अप्रैल को साइंस, 7 अप्रैल को हिंदी, 12 अप्रैल को एसएसटी, 15 अप्रैल को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।

--------------
9वीं और 11वीं का शेड्यूल
नौवीं कक्षा की 30 मार्च को सोशल साइंस, 2 अप्रैल को हिंदी, 5 अप्रैल को अंग्रेजी, 7 अप्रैल को गणित, 9 अप्रैल को साइंस, 12 अप्रैल को रिटेल, सिक्योरिटी व अन्य, 15 मार्च को पंजाबी, आईटी व अन्य विषयों की परीक्षा होगी। 11वीं कक्षा का 26 मार्च को फिजिक्स और इकोनॉमिक्स, 27 मार्च को फाइन आर्ट्स, 30 मार्च को पंजाबी, 31 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, 1 अप्रैल को गणित, 2 अप्रैल को होम साइंस, 3 अप्रैल को हिस्ट्री और बायोलॉजी, 5 अप्रैल को ज्योग्राफी, 6 अप्रैल को पॉलिटिकल साइंस, 7 अप्रैल को अंग्रेजी, 8 अप्रैल को म्यूजिक, फिलोस्पी, बिजनेस स्टडी, 9 अप्रैल को केमिस्ट्री, एकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटर, 10 अप्रैल को संस्कृत, उर्दू, बॉयो टेक्नोलॉजी, 12 अप्रैल को हिंदी, 13 अप्रैल को सोशियोलॉजी, 15 अप्रैल को कंप्यूटर साइंस, 16 अप्रैल को एग्रीकल्चर और साइकॉलोजी 17 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक अन्य विषयों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed