{"_id":"60b149dd8ebc3e6dc33989dc","slug":"student-assaulted-attempted-to-kidnap-friend-ambala-ambala-news-knl713721136","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र से मारपीट कर दोस्त के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र से मारपीट कर दोस्त के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहा। साहा गवर्नमेंट कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष के छात्र के साथ मारपीट और उसके दोस्त के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक नामजद युवक सहित 5 अन्य पर जानलेवा हमला करने, अपहरण के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गांव बिहटा निवासी मलकीत सिंह उर्फ मोहित ने पुलिस को दी गी शिकायत में बताया कि मैं साहा राजकीय कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष में पढ़ रहा हूं। तीन दिन पहले एक मोबाइल नंबर से मुझे मैसेज आया था। इसके जवाब मैंने अगले दिन दिया। मैसेज करने वाले ने अपना नाम मोनी बताया। मोनी ने 27 मई को करीब 12 बजे मुझे साहा चौक पर बातचीत करने के लिए बुलाया। इस दौरान मैं अपने दोस्त कमल को साथ लेकर साहा चौक पर गया।
कुछ देर बाद वहां पर स्विफ्ट कार में मोनी अपने 5 दोस्तों के साथ आया। उन्होंने कार से नीचे उतरकर हमारे साथ रॉड से मारपीट शुरू कर दी। मैं उनसे छुटकर मौका से भाग गया। लेकिन इस दौरान उन्होंने मेरे दोस्त कमल के साथ मारपीट करके उसको जबरदस्ती कार में बिठा लिया। मुलाना की तरफ चल दिए। उधर मैं अपने दोस्त का इंतजार साहा चौक पर ही करता रहा। क्योंकि मुझे यह जानकारी नहीं थी कि वे लोग उसे अपने साथ ले गए हैं। करीब 1 घंटे बाद मेरा दोस्त कमल मुझे साहा चौक पर मिला। मुझे बताया कि मोनी व पांच लड़कों ने मेरे साथ मारपीट की है। बड़ी मुश्किल से मैं कार से कूदा। साहा थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया देर शाम आरोपी अजय उर्फ मोनी निवासी कामूवाला यमुना नगर और उसके साथी कमल निवासी सुल्तानपुर सढोरा को नारायणगढ़ से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।