फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Struggling to get DAP fertilizer, even hours of waiting of farmers went in vain

डीएपी खाद लेने के लिए जद्दोजहद, किसानों का घंटों इंतजार भी गया बेकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Struggling to get DAP fertilizer, even hours of waiting of farmers went in vain
अंबाला सिटी में ट्रक से डीएपी खाद के बैग उतारते मजदूर - फोटो : Ambala
डीएपी खाद को लेकर जिले में मारामारी चल रही है। शनिवार को शहर की अनाज मंडी में कई किसान डीएपी खाद लेने के लिए घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले में डीएपी की जमकर कालाबाजारी हो रही है। उनका कहना है कि किसानों ने स्वयं 1600 से 2 हजार रुपये तक का डीएपी का बैग मजबूरी में खरीदा है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही सरकार डीएपी की उपलब्धता को पूरा नहीं करती है तो उन्हें कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बता दें कि शनिवार को अनाज मंडी में डीएपी खाद के केवल 400 बैग ही आए थे। जिस कारण कई किसानों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पहले किसानों को सूचना मिली थी कि अनाज मंडी में डीएपी खाद आ रही है। इस कारण शनिवार की अल सुबह ही किसान डीएपी खाद लेने के लिए शहर की अनाज मंडी पहुंच गए। जहां उन्होंने 3 से 4 घंटे तक इंतजार किया। किसानों का जमावड़ा लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कुछ ही किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध हो सकी। जिन किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध हुई, उन्होंने भी इस खाद को अपर्याप्त बताया। जब किसानों ने अधिक बैग की मांग की तो उन्हें बैग उपलब्ध नहीं करवाए गए।
विज्ञापन

यह बोले किसान
किसान लाभ सिंह व रणधीर सिंह ने बताया कि तीन घंटे लाइन में इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली। इस कारण उन्हें अब वापस जाना पड़ रहा है। ऐसे ही गुरमख सिंह ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण किसानों को डीएपी खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। डीएपी न मिलने के कारण किसानों की गेहूं की बिजाई करने में देरी हो रही है। वहीं, निशान सिंह ने बताया कि खाद की कमी के कारण उन्हें भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम कई प्रयास कर चुके हैं, इसके बाद भी हमें डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। अपने क्षेत्र की दुकानों से लेकर जिले भर की दुकानों के चक्कर काट चुके हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द खाद की आपूर्ति करवानी चाहिए। ताकि गेहूं की बिजाई कर सकें।
- मनदीप अंटाल, किसान।
खाद के लिए कभी कहीं तो कभी कहीं चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बहुत से किसान तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने किसी से उधार मांग कर गेहूं की बिजाई की है। अब वही किसान डीएपी मांग रहे हैं तो डीएपी उपलब्ध करवाने के प्रयास असफल साबित हो रहे हैं।
- बंटी, किसान।
जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है खाद
लगातार किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे कि किसानों को परेशानी न हो। हमारा प्रयास है कि सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध हो सके और कालाबाजारी न हो। इसके लिए हमारी ओर से टीमें भी गठित की गई हैं। टीमें डीएपी खाद के वितरण पर पूरी निगरानी रख रही हैं। कालाबाजारी होने की कोई गुंजाइश नहीं है।

- हितेष कुमार, एसडीएम, अंबाला सिटी।

अंबाला सिटी में डीएपी खाद लेने के लिए खड़े किसान।

अंबाला सिटी में डीएपी खाद लेने के लिए खड़े किसान।- फोटो : Ambala

अंबाला सिटी में डीएपी खाद लेने के लिए  लगी किसानो की भीड

अंबाला सिटी में डीएपी खाद लेने के लिए लगी किसानो की भीड- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed