फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strong wind and clouds brought down the mercury, relief for three days

Ambala News: तेज हवा और बादल से गिरा पारा, तीन दिन राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Strong wind and clouds brought down the mercury, relief for three days
अंबाला सिटी। तेज हवा और बादल छाने से रविवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है और कुछ जगहों पर लू भी चलने की संभावना है। चार जून को भी 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवा चल सकती है और कुछ जगहों पर लू भी चलने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके साथ ही पांच और छह जून को भी हवा चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है। जिससे गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही अघोषित कट लगने शुरू
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है तो बिजली खपत भी लगातार बढ़ रही है। अब आने वाले दिनों में धान की रोपाई शुरू होगी तो खपत 1 करोड़ यूनिट प्रतिदिन भी पार होने की आसार हैं। रविवार को गर्मी होने से कई अघोषित कट लगे। शहर के साथ-साथ अब गांवों में भी अघोषित कट लगने शुरू हो गए हैं। कई जगहों तो लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। जिस वजह से बिजली उपकरण भी सही तरीके से नहीं चल पाते। खपत ज्यादा बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। पिछले दिनों में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर में दिक्कत भी सामने आई है। विभाग ऐसे ट्रांसफार्मर को लेकर रात में चेकिंग भी कर रहा है, क्योंकि रात 10 से रात 1 बजे तक ज्यादा लोड बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed