फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strike will continue for four more days

चार दिन और जारी रहेगी हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Strike will continue for four more days
अंबाला। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर चल रही एनएचएम कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी है। हड़ताल के अंतिम दिन कर्मचारियों की गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के संग वार्ता भी हुई, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं होते दिखा। ऐसे में अब कर्मचारियों ने अगले चार दिन के लिए हड़ताल को बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला प्रधान तरनदीप सिंह ने बताया कि मंत्री अनिल विज की तरफ से उन्हें ऑर्डर को होल्ड करने व सातवें वेतन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत करने का आश्वासन मिला था। इससे वह उससे संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के सीएमओ कार्यालय के बाहर रोजाना की तरह कर्मचारियों ने एकजुट होकर रोष जताया। हालांकि, हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने विधायक असीम गोयल के आवास का घेराव करने की योजना बनाई थी, लेकिन हाईकमान से आदेश आने के बाद उसे स्थगित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर सरकार विरोध नारेबाजी की। उधर, जिलेभर के एनएचएम कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य विभाग के रेगुलर स्टाफ पर काम का बोझ बढ़ गया है। विभाग द्वारा लेबर रूम, इमरजेंसी और अन्य वार्डों में रेगुलर नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ की व्यवस्था की गई है। वहीं, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के सहारे एंबुलेंस चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed