फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strike postponed after assurance, health services back on track

आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित, पटरी पर लौटी स्वास्थ्य सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Strike postponed after assurance, health services back on track
अंबाला। तीन दिनों से मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों ने आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर ड्यूटियों पर मोर्चा संभाल लिया। पिछले तीन दिन से नागरिक अस्पतालों में बिगड़ी व्यवस्था पटरी पर लौट आई। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले आश्वासन के बाद 20 जुलाई तक हड़ताल को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर स्थित सीएमओ कार्यालय के बाहर जिलेभर के कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए थे। कर्मचारी वित्त विभाग द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को ग्रेड पे में मिले लाभ से संबंधित जारी पत्र का विरोध कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लेते हुए बुधवार को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा और शीर्ष नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधित्व मंडल को सचिवालय चंडीगढ़ में वार्ता हेतु बुलाया। प्रतिनिधित्व मंडल की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने की। उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि वित्त विभाग द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को एकमुश्त वेतन देने की प्रक्रिया की शुरुआत की है जोकि सरासर कर्मचारी विरोधी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों के पक्ष में कहा कि इस विषय को वे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ता के लिए समय मांगा है। आपको मिलने वाला बजट फाइनेंस से अप्रूव करवा कर ही आपके ग्रेड पे का लाभ दिया गया था, आपकी वकालत मैं करूंगा आप निश्चिंत रहें। विज ने कहा कि अपना आंदोलन जनहित के मध्य नजर वापस लें। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री हवा सिंह महेला, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वत्स, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज अत्रे, कार्यालय सचिव गौरव सहगल, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री कृष्ण कटारिया, डॉ. मोनिका सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed