फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strike called off after election announcement

Ambala News: चुनाव की घोषणा के बाद हड़ताल वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Strike called off after election announcement
सीएमओ कार्यालय में हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी।
अंबाला सिटी। पिछले 22 दिनों से हड़ताल पर चल रहे एनएच कर्मचारियों ने अपनी शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक अपनी हड़ताल जारी रखी। विधानसभा चुनावों की घोषणा होते ही कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण अन्य सेवाओं के साथ साथ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे थे। आरबीएस के पास 38 कर्मचारी एनएचएम के तहत हैं। जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों की जांच का काम करते हैं। प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच होती है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम शुरू करना था। हड़ताल के कारण अभी तक कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाया है। वीरवार को 15 अगस्त के दिन कर्मचारियों ने झंडा फहराकर अपनी मांगों के लिए एक रक्तदान शिविर भी लगाया था। इसमें 25 कर्मचारियों ने खूनदान किया।
विज्ञापन

आंखों के साथ दिल की भी होती है जांच
आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ. बलजिंद्र कौर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम के तहत बच्चों की आंखों और ह्रदय की भी जांच होती है। इससे समय रहते बच्चों का उपचार शुरू करवाया जा सके। इसके साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के आधार पर उनकी डाइट में बदलाव का परामर्श भी दिया जाता है। जिन बच्चों की आंखें कमजोर होती है। उन्हें विभाग की ओर से चश्मे भी दिए जाते हैं। हड़ताल के कारण अभी तक कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावों के बाद करेंगे हड़ताल जारी
एनएचएम कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव डॉ. सुनील हरि ने बताया कि प्रदेश भी विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य स्तरीय अधिकारियों के निर्देशों पर शुक्रवार को उन्होंने हड़ताल समाप्त कर डयूटी ज्वाइन कर ली है। अब वे अक्टूबर माह में चुनावों के नतीजों के बाद ही अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा संर्घष अभी समाप्त नहीं हुआ है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed