फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strictness on making driving license, number of people failing increased

Ambala News: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर सख्ती, बढ़ा फेल होने वालों का आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Strictness on making driving license, number of people failing increased
अंबाला। छावनी उपमंडल कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर अब पहले से ज्यादा सख्ती हो गई है वहीं वाहन टेस्ट में फेल होने वाले आवेदकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह पहले आए नए एसडीएम लक्षित सरीन के आने के बाद टेस्टों में पारदर्शिता के लिए गंभीरता बरती जा रही है।
विज्ञापन

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन बार में कुल 55 टेस्ट हुए है, इनमें 37 फेल हुए और महज 18 की पास हो पाए है। जबकि पहले फेल होने वालों का आंकड़ा कम रहता था। वहीं, कार्यालय में धड़ल्ले से घुमने वाले दलालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को वाहन टेस्ट देने आए 18 आवेदकों में से 8 आवेदक ही पास हुए जबकि दस आवेदक फेल हो गए।
विज्ञापन

पहले भी खुद लिया था जायजा, 10 हुए थे फेल
बुधवार को उप मंडल कार्यालय छावनी में ड्राइविंग टेस्ट के लिए आए आवेदकों की वाहन चलाने की परीक्षा अपने सामने ही ले ली।इस परीक्षा में 14 आवेदकों ने भाग लिया, जिसमें से 10 आवेदक फेल हो गए। वहीं इस परीक्षा में चार ही आवेदक पास हो सके। चौंकाने वाली बात यह रही कि परीक्षा में दो आवेदक अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने आए थे।ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा के लिए आए कुल 14 आवेदकों में से छह आवेदक दोपहिया वाहन चालक थे। जिसमें से तीन बाइक व स्कूटी सवार पास हो गए। जबकि दूसरी बार के ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट के लिए 23 आवेदक अपनी गाड़ी लेकर टेस्ट देने पहुंचे। जिसमें छह चालक ही वाहन चलाने के लिए ठीक पाए गए। इस दौरान 23 आवेदकों में से चार कार चालक व दो बाइक चालक ही पास हुए। वहीं अन्य में से अधिकतर आवेदकों ने स्टॉपर को गिरा दिए तो किसी ने इंडीकेटर ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे बार टेस्ट में 18 में से 10 फेल
15 दिसंबर यानी शुक्रवार को ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट के लिए 18 आवेदक अपनी गाड़ी लेकर टेस्ट देने पहुंचे। जिसमें से आठ आवेदक ही पास हो सके। सात कार चालक व एक एक्टिवा सवार थे। वाहन टेस्ट के दौरान अधिकतर आवेदक लाइन में रखे डिब्बे गिरा रहे थे। कुछ ने तो इंडिकेटर का साइन नहीं दिया। जिसके चलते उन्हें फेल कर दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed