Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stray dogs are attacking over 50 people daily.

Ambala News: रोजाना 50 से अधिक लोगों को निशाना बना रहे आवारा कुत्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs are attacking over 50 people daily.
आठ दिनों में 412 लोगों ने लगाया एआरवी, बिल्ली और चूहे भी कर रहे हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। शहर से लेकर गांव तक आवारा कुत्तों के हमलों से आमजन परेशान हैं। हालात यह हैं कि नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 50 से अधिक लोग कुत्तों के काटने के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, अब बिल्ली और चूहों के काटने के मामले भी सामने आने लगे हैं। आठ दिनों में 412 लोग एआरवी लगाने पहुंच चुके हैं।
नागरिक अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, नवंबर में कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 14 नवंबर को 49, 16 नवंबर को 73, 17 नवंबर को 58, 18 नवंबर को 47, 19 नवंबर को 51, 20 नवंबर को 47, 21 नवंबर को 54 और सोमवार को 33 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। इस तरह आठ दिनों में 412 लोग कुत्तों के काटने के बाद अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा 12 नवंबर को बिल्ली, 16 नवंबर को बिल्ली और चूहे, 17 नवंबर को बिल्ली के काटने के दो और 19 नवंबर को भी बिल्ली के काटने के दो मामलों में लोगों ने इंजेक्शन लगवाए।
विज्ञापन


पीड़ितों के बोल-
रोटी खिलाते समय काटा
सपेड़ा गांव निवासी रजनी ने बताया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी घर के बाहर बैठे कुत्ते को रोटी खिलाने गई थी। इसी दौरान कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर उसे काट लिया। घबराकर वे तुरंत बच्ची को छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचीं और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया। उन्होंने कहा कि गलियों में बेसहारा कुत्तों की मौजूदगी के कारण अब बच्चों का घर से बाहर निकलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम पर जाते समय हमला
छावनी की खटीक मंडी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह वह रोजाना की तरह काम पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक बेसहारा कुत्ते ने उन पर झपट्टा मार दिया और काट लिया। अब वह अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।
गली से गुजर रही महिला को बनाया निशाना
छावनी के बारह क्रास रोड स्थित ग्वाल मंडी निवासी रानी ने बताया कि करीब 12 दिन पहले गली से गुजरते समय एक कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया था। सोमवार को वह अपना दूसरा इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में बेसहारा कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं, जिससे लोगों में हर समय डर बना रहता है।



नगर निकाय विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अंबाला शहर में इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन छावनी क्षेत्र में अभी तक किसी एजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई है। इस संबंध में दोबारा अधिकारियों से बात की जाएगी।
वीरेंद्र सहरावत, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed