फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stray cattle roaming the streets, increased risk of accidents in dense fog

Ambala News: सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश, घने कोहरे में हादसे का बढ़ा खतरा

Mon, 22 Dec 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 22 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle roaming the streets, increased risk of accidents in dense fog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। घने कोहरे में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के कारण हादसे का खतरा सताने लगा है। जिला प्रशासन की ओर से निगम को बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए लक्ष्य दिया गया है।
निगम की ओर से अब गोशाला में जगह देखी जा रही है ताकि इन गोवंश को गोशाला में छोड़ा जा सके। लेकिन कई माह से बेसहारा गोवंश को पकड़ने का अभियान बंद है। जुलाई-अगस्त में इस अभियान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश के बाद जोर पकड़ा था, लेकिन गोशाला में जगह न होने से यह अभियान दम तोड़ गया था। अब निगम की ओर से 40 बेसहारा गोवंश पकड़कर शहर की गोशाला में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर 650 बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। नगर निगम की ओर से शहर में इन गोवंश को लेकर बीते मई-जून में सर्वे करवाया गया था। इसके बाद यह पता चल पाया था। इन गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम के अंतर्गत एजेंसी ने कार्य किया था, लेकिन करीब 250 गोवंश को ही पकड़कर गोशाला में भेजा गया था, जबकि बाकी गोवंश गोशाला में जगह की कमी के कारण सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने नगर निगम को शहर से पशु मुक्त करने के लिए पहले 31 जुलाई तक का लक्ष्य दिया था और बाद में इस अभियान को अगस्त माह तक बढ़ाया गया था, मगर यह अभियान बीच में ही दम तोड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed