{"_id":"674cbeb7921277482c0bbe18","slug":"stray-cattle-roaming-in-the-sectors-are-injuring-people-ambala-news-c-36-1-amb1003-133725-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेक्टरों में घूमते बेसहारा गोवंश लोगों को कर रहे चोटिलश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेक्टरों में घूमते बेसहारा गोवंश लोगों को कर रहे चोटिलश
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के साथ ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में भी बेसहारा गोवंश की भरमार है। रात के अंधेरे में यह गोवंश लोगों को चोटिल कर रहे हैं। इंको चौक से लेकर सेक्टर-9 से होते हुए सेक्टर-10 जलबेड़ा रोड तक स्थिति ज्यादा खराब है। बेसहारा गोवंश सड़क के बीच में ही बैठे रहते हैं। इस कारण अंधेरे में लोग चोटिल हो रहे हैं। इन गोवंश को इधर-उधर खदेड़ दिया जाता है।
वहीं, नगर निगम ने अभी तक बेसहारा गोवंश को लेकर गोशाला में शिफ्ट करने के लिए कोई समाधान नहीं किया। कुछ महीनों पहले निगम ने डंगडेहरी गांव में नंदीशाला व गोशाला बनाने के लिए जमीन देखी थी लेकिन यह कागजी प्रक्रिया ही है। यह योजना अभी तक धरातल पर नहीं आई। बेसहारा गोवंश को लेकर मुद्दा हाउस की बैठक में भी गूंज चुका है। सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कमल सिंगला ने बताया कि सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।
बेसहारा गोवंश के कारण भी सेक्टरों में लोग परेशान है। यह गोवंश सड़क के बीच में ही बैठे रहते हैं। निगम ने अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया।ग