{"_id":"65c7edaa9a386560fa051c14","slug":"stopping-the-car-and-fighting-with-the-driver-and-his-companions-ambala-news-c-36-1-sknl1017-118190-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार रोककर चालक और साथियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार रोककर चालक और साथियों से मारपीट
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के बादशाही बाग के पास गुरुद्वारा गेट के निकट तीन बदमाशों ने इनोवा कार सवार रेलवे विभाग के ड्राइवर से मारपीट कर छीनाझपटी की। पहले तो बाइक पर आए तीनों ने कार को रोका। जैसे ही कार का शीश बंद करने लगे तो चाकू मारकर उसे तोड़ दिया।
मारपीट करने के बाद बदमाश फिरोज के मोरी वाला गांव निवासी लवप्रीत सिंह से पर्स, सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। शहर थाने ने पुलिस ने आरोपी बंटी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इलाके के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। शिकायत कर्ता लवप्रीत सिंह ने बताया कि वह रेलवे विभाग में बतौर ड्राइवर नियुक्त है।
शुक्रवार की रात को वह अपनी इनोवा कार में सिटी मानव चौक से पानी की बोतल खरीदने के बाद अपने दोस्त अभिजीत कुमार व पान सिंह के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी बादशाही बाग के पास गुरुद्वारा गेट के सामने पहुंचे तीन युवकों ने हमला कर दिया। उसके अलावा हमलावरों के अन्य साथी भी मौके पर आ गए और उसके और दो साथियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं चाकू मारकर कार का शीशा भी तोड़ दिया था। जाते समय छीनाझपटी कर फरार हो गए।