{"_id":"66160d94b5bc697ae90a2f69","slug":"statement-of-former-haryana-minister-anil-vij-on-birendra-singh-said-they-have-nothing-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व मंत्री अनिल विज का बीरेंद्र सिंह पर बयान; बोले- इनके पल्ले कुछ नहीं, अब कोई फर्क नहीं पड़ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व मंत्री अनिल विज का बीरेंद्र सिंह पर बयान; बोले- इनके पल्ले कुछ नहीं, अब कोई फर्क नहीं पड़ता
Wed, 10 Apr 2024 09:25 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:25 AM IST
सार
हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर दलबदल का सिलसला जारी है। इस कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनके पल्ले अब कुछ नहीं रहा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनिल विज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर तंज कसा है। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस पर पूर्व गृह मंत्री विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीरेंद्र सिंह के पल्ले अब कुछ नहीं रहा, पार्टी ने उन्हें पूरी तरह अवसर दिया लेकिन अब वे पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह जहां मर्जी जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उनके बेटे और पूर्व बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से हरियाणा की राजनीतिक पर काफी प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज मंगलवार को पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुरुक्षेत्र में रोड शो के लिए विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का सारे हिंदुस्तान में ग्राफ बहुत तेजी से गिरा है, इनके खिलाफ लोग बहुत गुस्से में है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मान पंजाब से लोग लाकर अपना फोटो सेशन करके चले जाते है।
विज्ञापन
एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री बदले जाने की बात पर अनिल विज ने कहा कि उन्हें वास्तव में उस वक्त कोई जानकारी नहीं थी, वे सबसे सीनियर थे और ये बात छुपाई गई, जिससे उन्हें काफी दुख पहुंचा है।