{"_id":"68829934a00a282b48017528","slug":"state-level-teej-festival-will-be-celebrated-in-the-city-on-28th-chief-minister-will-participate-ambala-news-c-36-1-amb1003-146640-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहर में 28 को मनाया जाएगा प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव, मुख्यमंत्री होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहर में 28 को मनाया जाएगा प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रदेश में इस वर्ष तीज का राज्य स्तरीय कार्यक्रम अंबाला शहर में आयोजित किया जा जाएगा। यह कार्यक्रम 28 जुलाई को होगा जिसमें बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचेंगे। इसी दिन सीएम अंबाला शहर को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। सीएम के अंबाला शहर में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम को लेकर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, अंबाला के उपायुक्त व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बताया कि यह अंबाला शहर के लिए हर्ष का विषय है कि प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव इस बार अंबाला शहर में बनाया जाएगा जिसमें प्रदेशभर से हजारों बहनें शामिल होंगी। इसी दिन सीएम नायब सिंह सैनी मेधावी छात्रों को सम्मानित भी करेंगे। वह कपड़ा मार्केट की पार्किंग, जनसुई बस स्टैंड जैसी महत्वपूर्ण सौगात भी देंगे। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने अपने निवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस दौरान लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न कटवाएं, वहीं, शहर में बने मीरी-पीरी चौक बार-बार वाहन टकराने की वजह से इन दिनों अच्छी हालत में नहीं है। इस मुद्दे के लिए शहर के सिख समाज के लोग एकत्रित होकर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल से मिलने पहुंचे। सिख समाज के लोगों ने चौक के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण की मांग रखी। जिसे लेकर पूर्व मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए।