फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   state level games kicks off in Ambala

अंबाला में राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 17 Sep 2013 09:06 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Tue, 17 Sep 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन

अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में मंगलवार को 48 वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अशोक जैन ने कहा कि खेलों में भी खिलाड़ियों के लिए बेहतर भविष्य है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 21 जिलों से 1700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ध्वजारोहण के बाद हवा में गुब्बारे और  कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश भी दिया।

प्रतियोगिता का पहला दिन अंबाला के लिए मिलाजुला रहा। लड़कियों के अंडर - 19 फुटबाल मैच में अंबाला ने रोहतक को 2-1 से और महेंद्रगढ़ ने फरीदाबाद को टाइब्रेकर में 4-3 से मात दी। इसी तरह सिरसा ने करनाल को 1-0 से और कुरुक्षेत्र ने झज्जर को 4-0 से पराजित किया। इसी प्रकार अंडर-17 में जींद ने जहां महेंद्रगढ़ को कड़े संघर्ष में 1-0 से हराया, वहीं सिरसा ने अंबाला को सडन डेथ में पराजित किया।
विज्ञापन


फुटबाल के ही अंडर-14 में हिसार ने फरीदाबाद को 2-0 से मात दी।
उधर, लड़कियों की अंडर-19 सर्कल कबड्डी में अंबाला बाहर हो गया। उसे रेवाड़ी ने हराया। इसके अलावा रोहतक ने कुरुक्षेत्र को, करनाल ने भिवानी को, पानीपत ने सिरसा को, फतेहाबाद ने महेंद्रगढ़ तथा हिसार ने सोनीपत को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। इसी तरह लड़कियों की जिमनास्टिक प्रतियोगिताओं में अंबाला ने विभिन्न वर्गों में अपनी चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने किया हरियाणा का नाम रोशन : जैन
अंबाला। प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अशोक जैन ने कहा कि बीते 9 वर्ष के दौरान हरियाणा प्रदेश में अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ खेल जगत में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए खिलाड़ियों को नगद इनाम देने के साथ-साथ गांव तथा शहरों में करोड़ों रुपये की लागत से स्टेडियमों का निर्माण करवाया है। राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मैडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में डीएसपी तक के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल की भावना से खेलने का भी आह्वान किया।

जिला शिक्षा अधिकारी डा. परमजीत शर्मा इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लड़के तथा लड़कियों में 14 वर्ष, 17 वर्ष तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में जिम्नास्टिक में करतब दिखाएंगे जबकि लड़कियां 14, 17 तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में फुटबाल में खिताब जीतने के लिए संघर्ष करेंगी और लड़कियों की ही 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में सर्कल कबड्डी का भी अंबाला के दर्शक आनंद उठा सकेंगे। सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ट्राफी जीतने वाली टीमों को नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा समां

इससे पूर्व सभी स्कूलों के बच्चों ने शानदार मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। डीसी मॉडल स्कूल के बैंड ने न केवल बड़े गौरवमयी ढंग से मुख्य अतिथि की अगुवाई की बल्कि मधुर धुने बजाकर कार्यक्रम का और भी सुंदर बना दिया।


इस अवसर पर जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी केवल बिंद्रा, पूर्व उपजिला शिक्षा अधिकारी राजन शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार, सुरेश कुमार, सहायक शिक्षा अधिकारी राजिंद्र सिंह के अलावा शिक्षा विभाग के रविंद्र सिंह, रमन बंसल, नंद किशोर, रमेश बंसल, मदन लाल पंजोखरा, रजनीश शर्मा, रविंद्र कुमार, गुलशन सिंह, हरजिंद्र सिंह, राजीव बलाना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed