फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   State de-addiction centre will start next week

Ambala News: अगले हफ्ते शुरू होगा राजकीय नशा मुक्ति केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
State de-addiction centre will start next week
नागरिक अस्पताल में बने नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा पेंट का कार्य। संवाद
अंबाला सिटी। नशा मुक्त अभियान के तहत जिला अंबाला का एक मात्र सरकारी नशा मुक्ति केंद्र अब शुरू होने जा रहा है। कई वर्षों के इंतजार के बाद अब मरीजों को नागरिक अस्पताल में ही नशा मुक्ति केंद्र का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले नशा करने वाले मरीजों को सामान्य मरीजों के साथ ही रखा जा रहा था। अब केंद्र में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड लगा दिए गए हैं। सोमवार तक मरीजों को भर्ती करना भी शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल यहां पर रखे मरीजों के लिए अस्पताल के कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही ट्राॅमा सेंटर के ड्यूटी डॉक्टर को ही इन मरीजों की जांच करनी होगी।
विज्ञापन

पांच बेड की रहेगी व्यवस्था
मरीजों के लिए सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में पांच बेड की व्यवस्था की है। शुरुआत में नशा करने वाले सामान्य मरीजों को ही रखा जाएगा। कर्मचारियों व अन्य स्टाफ की नियुक्ति के बाद गंभीर मरीजों को भी भर्ती किया जाएगा। नशा मुक्ति केंद्र के लिए एम्स की ओर से 20 कर्मचारियों का स्टाफ नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगे केंद्रों से मिलेगी राहत
अक्सर ही देखा गया है कि निजी केंद्रों में सुविधाओं के नाम पर अभिभावकों से हजारों रुपए ले लिए जाते हैं। इस कारण गरीब वर्ग के मरीजों को उपचार लेना कठिन होता है। सरकारी केंद्र में रहने की सुविधा मिलने से गरीब वर्ग के मरीजों को भी राहत मिलेगी। जिला अंबाला में अब 14 निजी नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों में भी अक्सर ही अनियमितताएं मिलती है। इतना ही नहीं उपचार के नाम पर निजी केंद्रों में 20 हजार रुपये प्रति माह तक वसूले जाते हैं।

वर्जन
हमारी ओर से नशा मुक्ति केंद्र का कार्य पूरा करवाया जा रहा है। जिससे मरीजों को भर्ती किया जा सके। यहां पर फिलहाल सामान्य मरीजों को ही रखा जाएगा। जैसे-जैसे कर्मचारी भर्ती होंगे मरीजों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।
-डॉ. राजेंद्र रॉय, जिला मेंटल हेल्थ अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed