Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stars shine in IPL and shooting, stadium still incomplete

Ambala News: आईपीएल और शूटिंग में चमके सितारे, स्टेडियम अब भी अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Stars shine in IPL and shooting, stadium still incomplete
अ​भिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अंबाला। वर्ष 2024 खेलों के लिए सौगात भरा रहा। कुछ प्रोजेक्ट अधूरे रह गए जो 2025 में खिलाड़ियों को मिलेंगे। इस वर्ष सौगात के तौर पर 15 निजी खेल नर्सरियां मिलीं।
विज्ञापन

इसके साथ अंबाला के शूटर सरबजोत ने पहली बार पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल कर अंबाला का नाम चमकाया। आईपीएल की केकेआर टीम में वैभव अरोड़ा और सीएसके में गुरजपनीत सिंह का करोड़ों में चयन होना भी अपने आप में उपलब्धि है। हालांकि 2024 में खेल विभाग की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से तैयार कराए जा रहे खेल स्टेडियम अभी तक हैंडओवर नहीं हुए। 2025 में इन दोनों मैदानों के मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2024 में मिलीं ये सौगात
निजी खेल नर्सरियां

-खेल विभाग की तरफ से अंबाला में 15 निजी खेल नर्सरियों को शुरू कराया। जबकि विभाग की अपनी 19 खेल नर्सरियां चल रही हैं। निजी खेल नर्सरियों में 375 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक खिलाड़ियों के लघु केंद्र

अंबाला सिटी के सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एथलेटिक खिलाड़ियों के लिए लघु केंद्र खुला। करीब 35 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
पेरिस ओलंपिक में पदक

-अंबाला के धीन गांव निवासी शूटर सरबजोत ने पेरिस ओलंपिक में पहली बार में कांस्य पदक झटक कर कीर्तिमान स्थापित किया। यह पदक 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स मुकाबले में सरबजोत और मनुभाकर की जोड़ी ने जीता था।
वैभव और गुरजपनीत सिंह का चयन

अंबाला में रहने वाले क्रिकेट खिलाड़ी वैभव अरोड़ा और गुरजपनीत सिंह का चयन आईपीएल की टीमों में हुआ है। यह दोनों की गेंदबाज है। वैभव अरोड़ा को केकेआर ने दो करोड़ तो गुरजपीत सिंह को सीएसके ने दो करोड़ 20 लाख में खरीदा है।
टेनिस बॉल क्रिकेट में चमका आकाश
छावनी के वार्ड नंबर 12 आनंद नगर निवासी आकाश टेनिस बॉल से होने वाली क्रिकेट लीग में सितारा बनकर उभर है। मार्च 2024 को आकाश भारत के पहले फ्रेंचाइजी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग आईएसपीएल का भी हिस्सा रहा था। मुंबई में होने वाली इस लीग में अभिनेता अभिषेक और अमिताभ बच्चन की टीम माझी मुंबई ने आकाश को 25 लाख की बोली लगाकर खरीदा था।
हॉकी की खेल नर्सरी

शहजादपुर में मिली पहली हॉकी की खेल नर्सरी। इसको लेकर ट्रायल हो गए है। जल्द खिलाड़ियों का चयन होगा।

2025 से ये हैं उम्मीदें

रेजिडेंशियल अकादमी

-अंबाला में पहले की तरह खेल विभाग की तरफ से रेजिडेंशियल अकादमी चलने की उम्मीद। 2023 में अंबाला को तैराकी, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग की रेजिडेंशियन अकादमी मिली थी। इस साल पूरे प्रदेश में कहीं नहीं मिली।
कोचों की कमी पूरी

-अंबाला में करीब 35 कोच की कमी है। मौजूदा समय में खेल विभाग के पास महज 19 कोच है। इनमें बॉक्सिंग के दो, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, हैंडबॉल, फेंसिंग, ताइक्वांडो, फुटबॉल, वूशु, लॉन टेनिस, बॉस्केटबॉल, हॉकी के दो, जिम्नास्टिक के दो, जूडो, वालीबॉल के दो कोच शामिल है। अधिकतर खेलों के लिए खिलाड़ी निजी कोच पर निर्भर है।
वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम

छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 117 करोड़ की लागत से बन रहे फीफा से अप्रूव्ड अंतरराष्ट्रीय फुटबाल स्टेडियम का काम अभी तक अटका है। बीच में यह प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने के कारण बंद हो गया था लेकिन अभी दोबारा से शुरू हो गया है। इसमें एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल मैदान में दर्शकों के बैठने की जगह आदि शामिल है।
शहजादपुर स्टेडियम होगा हैंडओवर

शहजादपुर के बड़ागढ़ गांव में मॉडर्न खेल स्टेडियम करीब नाै करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। हालांकि इसका काम लगभग पूरा हो गया है लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग ने अभी तक इसे खेल विभाग को नहीं सौंपा है। नए साल की शुुरुआत में ही यह स्टेडियम मिलने की उम्मीद है। इसमें हॉकी, तैराकी, वालीबॉल, बॉस्केटबॉल, एथलेटिक, कबड्डी की सुविधा होगी।
शहर में स्वीमिंग पूल

अंबाला सिटी के सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्वीमिंग पूल बनना था। अभी तक वह भी पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में खिलाड़ियों को अंबाला सिटी के चक्कर काटने पड़ते हैं।
वर्जन...

खेल सुविधाओं को लगातार बढ़ावा हो रहा है। जो प्रोजेक्ट अधूरे हैं उन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा। नए साल की शुरूआत में शहजादपुर के बड़ागढ़ गांव में बनकर तैयार हुआ मॉडर्न स्पोर्ट्स खेल स्टेडियम की सौगात मिलेगी। कोचों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा।

-राजबीर, जिला खेल अधिकारी अंबाला

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed