फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Standered Milk rates increases by one rupee

स्टैंडर्ड मिल्क का रेट एक रुपया प्रति किलो बढ़ा

Sat, 21 Sep 2013 12:41 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sat, 21 Sep 2013 12:41 AM IST
विज्ञापन
Standered Milk rates increases by one rupee

विज्ञापन
अंबाला में हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कारपोरेशन के अधीनस्थ वीटा मिल्क प्लांट ने रविवार से स्टैंडर्ड मिल्क का रेट एक रुपये प्रति किलो बढ़ा देगा।

इसकी तैयारियां वीटा मिल्क प्लांट कर चुका है और नए रेट प्राइस की दूध की थैलियां भी छप गई है। यह दूध लोगों को रविवार से 35 रुपये प्रति किलो की बजाए 36 रुपये प्रति किलो मिलेगा।

वीटा मिल्क प्लांट के इस फैसले से जिले के मध्यम वर्ग के लोगों की जेब और हल्की होगी। मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा स्टैंडर्ड मिल्क का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


मार्केट में इसी की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। वीटा मिल्क प्लांट ने फुल क्रीम मिल्क, टोंड मिल्क और डबल टोंड मिल्क के रेट में कोई इजाफा नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां फुल क्रीम मिल्क 40 रुपये किलो है, टोंड मिल्क 32 रुपये किलो है और डबल टोंड मिल्क 28 रुपये किलो हैं। दूध की इस कैटगरी के दाम नहीं बढेंगे। इनके दाम पहले जैसे ही रहेंगे।


लेकिन केवल पंचकूला में वीटा ने मदर डेयरी के साथ प्रतिस्पर्धा के चलते फुल क्रीम दूध का दाम 38 रुपये रखा हुआ था। लेकिन अब इसका रेट भी अन्य जगहों की तरह 40 रुपये कल से कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed